APP प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी | 3rd LIST OF ,MP AAP CANDIDATE for ELECTION 2018

भोपाल। आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल सीएम कैंडिडेट है। पार्टी की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि उनका चुनाव अभियान कब से शुरू होगा। तीसरी लिस्ट में एक रिटायर्ड राप्रसे अधिकारी, एक डॉक्टर, कुछ इंजीनियर और बाकी नेता शामिल हैं। 

विधानसभा: मण्डला, प्रत्याशी: प्रेमलाल वरकड़े, पेशा: सेवा निवृत्त संयुक्त कलेक्टर
उम्र: 66 वर्ष, शिक्षा: एम.ए.
सेवा निवृत्त संयुक्त कलेक्टर। आदिवासी क्षेत्रों में समाज सेवा के कई उत्कृष्ट कार्य किए। मंडला में जनसहयोग से आदिवासी धर्मशाला बनवाई। सेवा में रहते हुए कार्यक्षेत्र में आने वाली एक सरकारी जमीन पर तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कब्जा किये जाने के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। जिस वजह से कई बार ट्रांसफर भी हुआ। महाकौशल के एक ईमानदार छवि वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता।

विधानसभा: मांधाता, प्रत्याशी: भक्त प्रह्लाद मिश्रा, पेशा: MBBS DOCTOR
उम्र: 66 वर्ष, शिक्षा: एमबीबीएस, डीए (एनेस्थिसिया)
पार्टी के संस्थापक सदस्य व वर्तमान में खंडवा जिले के संयोजक। उपेक्षित बच्चों के लिए काम करने वाली सरकारी संस्था किशोर कल्याण बोर्ड (जुवेनाइल बोर्ड) के खंडवा व खरगोन जिले के अध्यक्ष रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन खंडवा के भी अध्यक्ष रहे हैं। दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर मांधाता विधानसभा में एक निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र चलाते हैं। क्षेत्र में एक वरिष्ठ व ईमानदार नेता की छवि।

विधानसभा: पिछोर, प्रत्याशी: हनुमंत सिंह चौहान, पेशा: प्रोफेसर
उम्र: 71 वर्ष, शिक्षा: बीए, एमए
लंबे समय से पार्टी के लिए लगातार सक्रियता से कार्यरत हैं। पूर्व में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पिछोर विधानसभा अध्यक्ष व शासकीय महाविद्यालयीन शिक्षक संघ के शिवपुरी जिला अध्यक्ष रहे हैं। क्षेत्र में एक शिक्षित व वरिष्ठ नेता की छवि।

विधानसभा: चंदेरी, प्रत्याशी: रितेश जैन, पेशा: इंजीनियर एवं वकील
उम्र: 35 साल, शिक्षा: बीई (एनआईटी, हमीरपुर), एमएससी, एलएलबी
वर्तमान में पार्टी के अशोकनगर जिले के संयोजक हैं। एनआईटी, हमीरपुर से इंजीनियर हैं। उसके बाद वकालत की पढ़ाई भी की। बंगलुरू में एक बड़े संस्थान से जॉब छोड़कर मध्यप्रदेश में चल रही राजनीतिक क्रांति में शामिल हुए और पिछले कई सालों से पार्टी का काम सक्रियता से कर रहे हैं। क्षेत्र में एक शिक्षित व युवा नेता के रूप में लोकप्रिय।

विधानसभा: नागौद, प्रत्याशी: विवेक सिंह लोधी, लोधी समाज के नेता 
उम्र: 32 वर्ष, शिक्षा: बीएससी, एमबीए
वर्तमान में पार्टी के नागोद विधानसभा प्रभारी, पार्टी के गठन से ही एक सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका में रहे। सामाजिक गतिविधियों में भी बहुत सक्रिय रहते हैं। वर्तमान में लोधी सामाजिक संगठन के सतना जिला मीडिया प्रभारी हैं। नागौद के एक लोकप्रिय युवा व शिक्षित नेता की छवि।

विधानसभा : श्योपुर, प्रत्याशी: कुलदीप सिंह तोमर, आंदोलनकारी नेता
उम्र : 36 वर्ष, शिक्षा: बीकॉम, एलएलबी
पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं। वर्तमान में श्योपुर जिला संयोजक एवं श्योपुर विधानसभा प्रभारी हैं। क्षेत्र में जिला कलेक्टर सहित कई अधिकारी व प्रभावशाली व्यक्तियों के भ्रष्टाचार को उजागर किया। आंदोलन से सरकार पर दबाव बनाकर उनके तबादले भी करवाए। क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों पर कई बार धरने-प्रदर्शन व अनिश्चितकालीन अनशन भी किये। श्योपुर में एक निर्भीक आंदोलनकारी नेता की छवि है।

विधानसभा: डबरा, प्रत्याशी: रामवती शाक्य, पेशा: खिलाड़ी
उम्र: 28, शिक्षा- बी.ए.
राष्ट्रीय स्तर की थ्रोबाल एवं बेसबॉल खिलाड़ी हैं। अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी जीता है। कई गोल्ड, रजत व कांस्य पदक जीते हैं। डबरा में एक संघर्षशील युवा महिला नेता की छवि। खिलाड़ियों एवं महिलाओं के हित में लगातार आवाज उठाती रहीं हैं। पार्टी की ग्वालियर चम्बल सम्भाग में एक उभरती हुई युवा महिला नेता।

विधानसभा- आगर, प्रत्याशी- बाबूलाल मालवीय, दलित नेता
उम्र-40, शिक्षा- एम. ए.
वर्तमान में पार्टी के आगर विधानसभा प्रभारी एक कुशल संगठनकर्ता व सक्रिय आंदोलनकारी नेता। क्षेत्र में एक शिक्षित दलित नेता की छवि। जनता के साथ सीधा जुड़ा रखने की वजह से लोकप्रिय।

विधानसभा- उज्जैन दक्षिण पश्चिम, प्रत्याशी-शैलेन्द्र सिंह रूपावत, पेशा: राजनीति
उम्र-41 वर्ष, शिक्षा- बी. कॉम
वर्तमान में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं उज्जैन दक्षिण पश्चिम विधानसभा के प्रभारी हैं। इससे पूर्व उज्जैन जोन के प्रभारी व उज्जैन संभाग के संयोजक रहे हैं। विदेश से नौकर छोड़कर भारत आकर पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी के गठन से ही पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय हैं। उज्जैन में ब्लड डोनर्स क्लब की स्थापना की। उज्जैन शहर में एक लोकप्रिय युवा एवं कद्दावर नेता।

विधानसभा - गोहद, प्रत्याशी - गुड्डू वाल्मीक, पेशा: राजनीति 
उम्र- 26 वर्ष, शिक्षा - बीकॉम, एलएलबी
मध्यप्रदेश वाल्मीकि महापंचायत के भिंड जिला अध्यक्ष, चम्बल संभाग में उभरता हुए युवा दलित नेता। नगरपालिका परिषद् में सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर अनिश्चिकालीन अनशन किया जिसको कई कर्मचारी संगठनों ने समर्थन दिया। जनता पर मजबूत पकड़ व विशेषकर युवाओं में लोकप्रिय। गोहद में एक शिक्षित व प्रगतिशील युवा नेता की छवि है।

विधानसभा-भोपाल मध्य, प्रत्याशी- फराज खान, पेशा: अल्पसंख्यक राजनीति
उम्र-31 वर्ष, शिक्षा- एमबीए
वर्तमान में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। इससे पूर्व भोपाल जिले के संयोजक भी रहे हैं। पार्टी के गठन से ही पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय। मिलनसार व्यक्तित्व व कुशल संगठनकर्ता। राजधानी में पार्टी का लोकप्रिय युवा अल्पसंख्यक चेहरा।

विधानसभा: भितरवार, प्रत्याशी: शकुंतला चौधरी, पेशा: राजनीति
उम्र-39, शिक्षा: पता नहीं
वर्तमान में पार्टी की महिला शक्ति की विधानसभा प्रभारी हैं। 3 बार की सरपंच रही हैं। पालक संघ का चुनाव भी जीता। वर्तमान में जनपद सदस्य हैं व पूर्व में जनपद अध्यक्ष रही हैं। कई सारे राजनीतिक पदों पर रहने से और चुनाव लडऩे से अच्छा राजनीतिक अनुभव व क्षेत्र में संघर्षशील व मिलनसार नेता की छवि।

विधानसभा - लहार, प्रत्याशी - योगेन्द्र सिंह कुशवाहा, पेशा: किसान राजनीति
उम्र - 50 वर्ष, शिक्षा - बी. एससी, एम. ए.
वर्तमान में पार्टी के लहार विधानसभा प्रभारी है इससे पूर्व आप किसान संगठन के भोपाल जोन प्रभारी रहे हैं। क्षेत्र में किसानों की समस्याओं पर लगातार आंदोलन करते रहे है। चम्बल क्षेत्र में पार्टी के एक लोकप्रिय किसान नेता है।

विधानसभा - भिंड, प्रत्याशी - साकेत सक्सेना, पेशा: इंजीनियर
उम्र - 41 वर्ष, शिक्षा- बी. ई.
वर्तमान में भिंड विधानसभा प्रभारी है पिता भिंड के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर हैं। उनके साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाये। कायस्थ युवा संगठन के जिला सचिव रहे है और भी कई सामाजिक संगठनो से जुड़ाव रहा है इनका। भिंड में पार्टी के एक लोकप्रिय नेता हैं।

विधानसभा-सेमरिया, प्रत्याशी-प्रमोद शर्मा, पेशा: राजनीति
उम्र-39, शिक्षा- बीएससी
वर्तमान में पार्टी के सेमरिया विधानसभा प्रभारी, अन्ना आंदोलन के दौरान एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की नौकरी छोड़ भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में शामिल हुए तब से लेकर अब तक पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं एक कुशल संगठनकर्ता की भूमिका निभाई। क्षेत्र में एक संघर्षशील एवं लोकप्रिय नेता।

विधानसभा-बैतूल, प्रत्याशी-अजय सोनी, पेशा: राजनीति
उम्र-32 वर्ष, शिक्षा- बीए
अन्ना आंदोलन के समय से ही सक्रिय भूमिका में रहे है, पार्टी में भी विभिन्न पदों पर रहे है, वर्तमान में पार्टी के बैतूल लोकसभा प्रभारी है एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य है, जनता से जुड़े मुद्दे लगातार पार्टी के बैनर तले उठाते आएं है, बैतूल में एक युवा आंदोलनकारी नेता की छवि।

विधानसभा-गंधवानी, प्रत्याशी-गोविंद रावत, पेशा: राजनीति
उम्र-48, शिक्षा: पता नहीं
वर्तमान में पार्टी के गंधवानी विधानसभा प्रभारी, नर्मदा बचाओ आंदोलन के एक लोकप्रिय नेता, 1997 से अभी तक नर्मदा घाटी में आदिवासी  विस्थापितों के लिए संघर्षरत है कई धरने प्रदर्शन किए और कई बार जेल भी गए। क्षेत्र में एक लोकप्रिय आंदोलनकारी नेता।

विधानसभा- झाबुआ, प्रत्याशी-दिलीप सिंह मीणा, पेशा राजनीति
उम्र-33 वर्ष, शिक्षा: पता नहीं
वर्तमान में पार्टी के झाबुआ जिले के सचिव व झाबुआ विधानसभा के प्रभारी है, मालवा क्षेत्र में पार्टी के एक लोकप्रिय व मजबूत आदिवासी नेता है, आदिवासियों के अधिकार के लिए लगातार संघर्षरत है । झाबुआ में एक जुझारू आंदोलनकारी नेता की छवि।

विधानसभा- ब्यावरा, प्रत्याशी-कालूराम असैया, दलित नेता
उम्र-54 वर्ष, शिक्षा: पता नहीं
वर्तमान में पार्टी के राजगढ़ जिला संयोजक व ब्यावरा विधानसभा के प्रभारी है,एक मिलनसार व संघर्षशील व्यक्ति की छवि। राजग? जिले के एक लोकप्रिय दलित नेता।

विधानसभा- गंजबासौदा, प्रत्याशी-राजेन्द्र तिवारी, किसान नेता
उम्र-51 वर्ष, शिक्षा: पता नहीं
वर्तमान में पार्टी के विधानसभा प्रभारी है। क्षेत्र में एक कद्दावर किसान नेता की छवि, विधानसभा के किसानों के लिए कई आंदोलन किए।

विधानसभा-हरसूद, प्रत्याशी-प्रमिला चौहान, आदिवासी नेता
उम्र-42 वर्ष, शिक्षा: पता नहीं
वर्तमान में पार्टी की आप महिला शक्ति विधानसभा प्रभारी है, वर्तमान में जनपद सदस्य हैं, भ्रष्टाचार उजागर करने पर भारी दमन का सामना करना पड़ा। एक सशक्त आदिवासी महिला नेत्री।

विधानसभा-शाजापुर, प्रत्याशी-जियाउर्रहमान, अल्पसंख्यक नेता
उम्र-37 वर्ष, शिक्षा: पता नहीं
वर्तमान में पार्टी के शाजापुर विधानसभा प्रभारी हैं। पार्टी के एक कर्मठ व समर्पित नेता, युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। क्षेत्र के सभी मुद्दे समय समय पर उठाते रहे हैं और आंदोलन करते रहे हैं। में पार्टी के प्रभावी अल्पसंख्यक नेता।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !