योगी आदित्यनाथ: भगवा टॉयलेट मामले में लिया यूटर्न

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के भगवा प्रेम के कारण सरकारी खजाने से मोटी रकम खर्च हो चुकी है। हालात यह है कि उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ जहां भी जाते हैं, उनके लिए सबकुछ भगवा कर दिया जाता है। हरदोई में तो अधिकारियों ने टॉयलेट भी भगवा कर दिया था। जब सोशल मीडिया पर इसे लेकर योगी आदित्यनाथ को ट्रोल किया गया तो वो नाराज हो गए। अधिकारियों ने फटाफट भगवा टाइल्स हटाईं और फिर से सफेद टाइल्स लगवा दीं। 

दरअसल, रविवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ हरदोई के दौरे पर थे। यहां उन्हें करीब 8 घंटे रहना था, इससे पहले उन्हें खुश करने के लिए अधिकारियों ने कुछ ऐसा किया जो योगी को ही नागवार गुजरा। इस कार्यक्रम स्थल पर तो भगवा पर्दे लगाए ही गए हैं, टॉयलेट में लगी टाइल्स तक भगवा रंग की लगाई गई थी। कार्यक्रम स्थल को भगवामय पर्दों के साथ करने के साथ प्रशासन पूरे आयोजन स्थल की साफ़-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटा था। इसके चलते टॉयलेट में लगी सफेद टाइल्स को उखाड़कर फिर से भगवा रंग की टाइल्स लगा दी गई थी।

गौरतलब है कि सूबे में सरकार बदलने के बाद से ही लखनऊ में सचिवालय के साथ-साथ तमाम सरकारी इमारतों को भगवा रंग से रंग दिया गया था। सरकारी स्कूल तक को नहीं छोड़ा गया। उन्हें भी भगवा रंग से पोत दिया गया। इसके चलते विपक्षी दलों ने योगी सरकार की खिंचाई भी की थी। हालांकि बाद में गलती स्वीकार करते हुए प्रशासन ने उन्हें फिर से पुराने स्वरूप में रंग दिया।
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का 
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए 
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !