
मामला पोरसा इलाके के वार्ड नंबर 12 का है, जहां आरोपी संजय सिंह कुशवाहा अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इतने में उसकी प्रेमिका का पति आ गया। संजय सिंह को अपने घर पर देख उसका पति आग बबूला हो गया। इसके बाद दोनों में बहस हुई, इसी बीच आरोपी संजय सिंह ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
आरोपी CISF का जवान है, वह घायल की पत्नी के घर गाहे-बगाहें जाया करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक घायल मंडी से सब्जी लेकर घर आया था, इसके बाद घर पर जवान संजय सिंह को देखकर दोनों में विवाद होने लगा, तभी संजय ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसी तरह की खबरें नियमित रूप से पढ़ने के लिए MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com