उज्जैन। मध्यप्रदेश में पेट्रोल डीजल और गैस के दाम में हो रही बढ़ोतरी को लेकर आज उज्जैन युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन किया गया। उज्जैन में युवा कांग्रेस द्वारा पेट्रोल पंप के समक्ष मोदी शिवराज वसूली केन्द्र बनाया गया जिसके बाद एक रैली निकाली गई।
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने इस प्रदर्शन के दौरान कहा कि प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया जा रहा है। प्रदेश के पेट्रोल पंप अब वसूली केन्द्र बन चुके है। आम जनता की जेब को काटा जा रहा है। युवा कांग्रेस सरकार के इस छलावे के खिलाफ लड़ रही है।
चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल पर करीब 41 रुपये टैक्स वसुला जा रहा है। आज क्रुड आयल के जो भाव है उसके अनुरुप करीब 43 रुपये में मिलना चाहिए लेकिन सरकार जनता को लुटने में लगी हुई है। मोदी सरकार का यह एक बड़ा षड़यंत्र है मोदी सरकार अच्छे दिन के वादे करके आम जनता को लूट रही है और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com