आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज का मुंडन रविवार को

भोपाल। जातिगत आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर ब्रह्म समागम सवर्ण जन कल्याण संगठन पांच राज्यों सहित मध्यप्रदेश के 51 जिलो में जातिगत आरक्षण के खिलाफ केशदान कार्यक्रम करने जा रहा है। संगठन के अध्यक्ष पंडित धर्मेन्द्र शर्मा कक्का जी ने बताया कि आरक्षण के विरोध में होने वाले मुंडन संस्कार (बालदान) आंदोलन शीतलदास की बगिया, कमला पार्क के पास सुबह 9:30  बजे शुरु होगा। केशदान का मुख्य आयोजन बुधनी घाट, नर्मदा तट पर होगा। जहां संगठन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा अपने सैकडों साथियों के साथ मुंडन करायेगे। धर्मेन्द्र शर्मा ने सवर्ण समाज के सभी संगठनों से आरक्षण का पुरजोर विरोध करने बह्म समागम से जुडने की अपील की है।

इन संगठनों ने जातिगत आरक्षण का किया विरोध
जातिगत आरक्षण के विरोध मे अर्चना श्रीवास्तव अध्यक्ष राष्ट्रीय सवर्ण समाज पार्टी, पुष्पेन्द्र मिश्रा अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, प्रसंग परिहार सपाक्स, जय मानवता पार्टी, विनोद कुमार मिश्रा अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच, करणी सेना, राकेश व्यास अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण संगठन, किन्नर समाज, अशोक भारद्वाज अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा, चंद्रशेखर तिवारी प्रगतिशील ब्रह्मण समाज सहित दर्जनों संगठनों ने समर्थन किया है। आज को होने वाले मुंडन संस्कार कार्यक्रम में सभी संगठनों सहित सवर्ण समाज के प्रबुद्धजन भी शामिल होंगे। राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जातिगत आरक्षण को समाप्त करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों, तहसील पर लोग अपने अपने स्तर पर कोई कटिंग कराकर, तो कोई दाढी बनवाकर और कोई मुंडन (सिर के बाल दान) कराकर एक साथ विरोध दर्ज करायेंगे। 

मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि जातिगत आरक्षण का विरोध दर्ज कराने के लिए समिति अनूठे तरीके से विरोध दर्ज करा रही है। उनका कहना है कि सरकारी नौकरियों, स्कूल, कालेज, चुनावों में जातिगत आरक्षण बंद कर इसे आर्थिक आधार पर लागू करना चाहिए। श्री तिवारी ने बताया कि इसके लिए सभी सवर्ण समाजिक संगठनों का उन्हे समर्थन मिल रहा है।

ये होंगे शामिल
अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा कक्का जी, पुष्पेन्द्र मिश्रा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, अर्चना श्रीवास्तव अध्यक्ष राष्ट्रीय सवर्ण समाज पार्टी, प्रसंग परिहार प्रांतीय उपाध्यक्ष सपाक्स, चंद्रशेखर तिवारी, जितेन्द्र शर्मा, प्रीतम सिंह कुशवाह, विकास बघेल, अनुराग शर्मा, आरके शर्मा, ब्रजेश शास्त्री, प्रेम सिंह दांगी, महेश मीणा, केके तिवारी, विनोद कुमार मिश्रा, अनुप मुखिया, अशोक भारद्वाज, विकास सिंह बघेल, महेश मीणा, पुष्पेन्द्र गुर्जर, जसराम दुबे, अभिषेक दुबे, प्रीतम सिंह कुश्वाह, राजा मिश्रा, जितेन्द्र शर्मा, हेमन्त शर्मा, अनिल पाठक, उदित तिवारी, सोनू दुबे, बृजेश शास्त्री, सचिन शुक्ला, कृपा शंकर तिवारी, फूलचंद शास्त्री, मांगीलाल आर्य, राजेश शर्मा सहित बडी संख्या में संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का 
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए 
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !