नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पर उनकी माँ ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

भोपाल। मध्यप्रदेश की तमाम महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए विधानसभा में आवाज उठाने की जिम्मेदारी जिसे दी गई आज उसी के खिलाफ कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला कोर्ट की चौखट पर आ पहुंचा। अजय सिंह और उनके कारोबारी भाई अभिमन्यु सिंह पर उनकी 84 वर्षीय माँ सरोज सिंह ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। माँ सरोज का कहना है कि अजय सिंह ने अपने भाई के साथ मिलकर उन्हे संपत्ति से बेदखल कर दिया। हर मुद्दे पर सरकार को घेरने वाले अजय सिंह ने इस मामले में समाचार लिखे जाने तक कोई बयान नहीं दिया है। बता दें कि अजय सिंह इन दिनों मप्र में न्याय यात्रा पर हैं। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र में कांग्रेस की नरसिंहाराव सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह को राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। उन्होंने मप्र कांग्रेस में एक ऐसे गुट को तैयार किया जो आज भी सबसे ताकतवर है लेकिन उनके अपने परिवार में भी गुटबाजी पनप गई। अर्जुन सिंह के दोनों बेटे नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और कारोबारी अभिमन्यु सिंह ने अपनी माँ सरोज सिंह एवं बहन वीणा सिंह से अलग एक नया गुट बना लिया। हालात देखिए कि माँ वीणा सिंह को कोर्ट की चौखट तक आना पड़ा। 

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की माँ और उनकी बहन वीणा सिंह और उद्योगपति सेम वर्मा भी भोपाल कोर्ट पहुँचे। कोर्ट में दाखिल की गई अर्जी में बहन ने भी भाई को दोषी बताया है। गौरतलब है कि श्रीमती सरोज अर्जुन सिंह आजकल अपने दोनों बेटे से अलग दिल्ली में रहती हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अजय सिंह ने मप्र में न्याय यात्रा की शुरूआत की थी। महिला हिंसा के मामले में वो सरकार को कई दफा घेर चुके हैं। मप्र में कांग्रेस की ओर से सीएम पद के दावेदारों में अजय सिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद तीसरा नाम हैं। कहा जाता है कि दिग्विजय सिंह का सशक्त आशीर्वाद भी भी केवल अजय सिंह को ही प्राप्त है। 

अर्जुन सिंह और सरोज के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके छोटे बेटे अजय सिंह चुरहट से विधायक हैं और मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष हैं। अर्जुन सिंह की इकलौती बेटी वीणा सिंह सीधी से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। अर्जुन सिंह के बड़े बेटे अभिमन्यु सिंह राजनीति से दूर बेंगलुरु के बिजनेसमैन हैं। वहीं, अजय सिंह के बेटे अरुणोदय सिंह बॉलीवुड में सक्रिय हैं।
देश और मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !