
जानकारी के मुताबिक एमपी नगर इलाके की महिला एक न्यूज चैनल में एंकर है। उनका कहना है कि शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे वह आफिस से निकली थीं। वह CAR से जा रही थी इस बीच दूसरी कार में सवार कुछ लोग उनका पीछा करने लगे। वह पीछे से हार्न बजा रहे थे। बीडीए चौराहे के पास मैंने उन्हें आगे जाने के लिए साइड दिया लेकिन मनचलों ने अपनी कार मेरी कार के सामने ओवरटेक कर अड़ा दी। उसमें से कुछ युवक उतरकर आए और मेरी कार का कांच खोलने के लिए कहने लगे। कांच खोला तो वे लोग अपशब्द कहने लगे।
इस दौरान भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मैंने डायल 100 पर फोन किया। लोगों की भीड़ बढ़ने के बाद बदमाश वहां से चले गए, लेकिन तब तक डायल 100 नहीं पहुंची। मेरे बच्चे घर पर अकेले थे। इसलिए थाने जाने के बजाय मैं घर चली गई। उनके मुताबिक करीब एक घंटे बाद डायल 100 मौके पर पहुंची थी।
फेसबुक पर पोस्ट कर सुरक्षा पर उठाए सवाल
महिला ने थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया है लेकिन उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि राजधानी की पुलिस महिलाओं को परेशान करने वालों पर तत्काल कार्रवाई नहीं करती बल्कि पीड़िता से ही एफआईआर के संबंध में और अन्य सवाल करती है।