SHIVGANGA NAINITAL: सीएमडी के खिलाफ FIR की मांग

Shivganga Nainital Nidhi के एक ईवेंट का चित्र
हल्द्वानी। SHIVGANGA NAINITAL NIDHI LIMITED कंपनी पर फर्जी निवेश योजनाएं चलाने का आरोप है। इसके कर्मचारियों ने शिकायत की है कि उन्हे सीएमडी अवधेश कुमार ने 10 महीने से वेतन तक नहीं दिया है। आरोप लगाया गया है कि उसने कई निवेशकों का पैसा हड़प लिया। लोग हरिद्वार में मौजूद कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं। इसके चलते कंपनी के एक डायरेक्टर ने सुसाइड भी कर लिया है। 

एसएसपी को भेजे पत्र में कर्मचारियों ने कहा कि पिछले दस माह से उन्हें सैलरी तक नहीं मिली। कहा कि SHIVGANGA NAINITAL NIDHI LIMITED नाम से रजिस्टर्ड कंपनी का सीएमडी यूपी का बलिया निवासी अवधेश कुमार है। उसके द्वारा कुमाऊं में कंपनी की कई जगह शाखाएं खोलकर लोगों की रकम हड़पी गई। 

एक डायरेक्ट सुसाइड कर चुका है

ग्राहकों के तकाजे से परेशान होकर हल्द्वानी निवासी कंपनी के डायरेक्टर चतुर सिंह बिष्ट ने 22 मार्च को सुसाइड कर लिया था। आरोप है कि सीएमडी अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और देहरादून में रखे कर्मचारियों के साथ भी धोखाधड़ी की है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएं।

Directors for SHIVGANGA NAINITAL NIDHI LIMITED

AWADHESH KUMAR RAJBHAR 01 May 2016
HARBENDRA SINGH 01 May 2016
CHATUR SINGH BISHT 01 May 2016

इन कंपनियों में भी डायरेक्टर है अवधेश कुमार

SHIVGANGA NIDHI LIMITED
SHIVGANGA NAINITAL NIDHI LIMITED
SAGARLIFE NIDHI INDIA LIMITED
SHIVGANGA MICRO CREDIT
SHIVGANGA SOLAR INDUSTRIES PRIVATE LIMITED
SHIVGANGA SOCIAL DEVELOPMENT FOUNDATION
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !