नंदकुमार सिंह ने ये किसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया: अर्थ का अनर्थ | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। कई बार फोटोग्राफी के दौरान कुछ छोटी चीजों का ध्यान ना दिया जाए तो अर्थ का अनर्थ हो जाता है। ऐसा ही कुछ मप्र की राजधानी भोपाल में हो गया। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह फोटो खुद नंदकुमार सिंह चौहान ने शेयर किया है। फोटो में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान हाथ उठाकर ऐलान करते नजर आ रहे हैं। भोपाल के महापौर आलोक शर्मा भी उनका साथ दे रहे हैं और भाजपा उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा दोनों के बीच मौजूद हैं। पीछे लिखा है 'असली मुखिया या सिर्फ कागजी मुखिया।' 

इस फोटो को देखकर कोई भी कैसा भी कयास लगा सकता है। क्या नंदकुमार सिंह एंड कंपनी ने सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ बगावत शुरू कर दी है या फिर मप्र में तलाशे जा रहे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के अभियान के खिलाफ तीनों नेता आवाज उठा रहे हैं। ये लोग नंदकुमार सिंह को असली मुखिया बता रहे हैं और जिसका चुनाव होने वाला है उसे कागजी। 

दरअसल, ऐसा कुछ भी नहीं है। यह डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर का फोटो है। तीनों नेता अंबेडकर की जय कर रहे हैं। फोटो के बैकग्राउंड ने अर्थ का अनर्थ कर दिया है। जिस स्थान से फोटो खींचा गया, वहां सब्जेक्ट के ठीक पीछे टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' का होर्डिंग लगा हुआ था। उसी होर्डिंग पर लिखा है 'असली मुखिया या सिर्फ कागजी मुखिया।' इसका तीनों नेताओं से कोई रिश्ता नहीं है, परंतु फोटो के एंगल ने चुटकी लेने का अवसर दे दिया। 
ये रहा सही फोटो: 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!