विहिप के अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे का जीवन परिचय | BIOGRAPHY OF VISHNU SADASHIV KOKJE

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाले विष्णु सदाशिव कोकजे RSS से जुड़ी संस्था भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं. यही नहीं वह विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी थे। वह 2003 से 2008 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। वाजपेयी सरकार ने उन्हें राज्यपाल बनाया गया था। लंबे समय से वह संघ के काफी नजदीक माने जाते हैं।

कोकजे का जन्म 6 सितंबर 1939 को  मध्य प्रदेश में हुआ था। 
इंदौर से LLB करने के बाद 1964 में उन्होंने लॉ की प्रैक्टिस शुरू की। 
यह संयोग ही है कि इसी साल विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई।
जुलाई 1990 में कोकजे को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया। 
साल 2001 में वह राजस्थान हाई कोर्ट के भी जज रहे। 
इसके बाद 2003 से 2008 तक  हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य करते रहे। 

विष्णु सदाशिव कोकजे विहिप के पहले अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जिन्होंने लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली से जीतकर पद हासिल किया। विहिप के इतिहास में इससे पहले कभी मतदान नहीं हुआ था। 14 अप्रैल 2018 को गुरूग्राम में हुए मतदान में भारत के अलावा विहिप के विदेशों में स्थित प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!