मात्र 10 रुपए में सुंदर त्वचा, मजबूत हड्डियां और स्वस्थ पेट | HEALTH NEWS

सुंदर त्वचा, मजबूत हड्डियां और स्वस्थ पेट कौन नहीं चाहता। लोग इसके लिए DOCTOR को हजारों रूपए दे देते हैं। गर्मियों में SKIN की समस्याएं आम बात हैं। उम्र के साथ शरीर में CALCIUM की कमी हो ही जाती है और SUMMER के मौसम में यदि बाजार का खाना खा लिया तो पेट खराब होने की गारंटी। अब क्या गर्मी के डर से थोड़ी बहुत चाट भी ना खाएं। हम इन सभी समस्याओं का एक सरल और स्वादिष्ट समाधान लेकर आए हैं। एक ऐसी आयुर्वेदिक दवा (AYURVEDA) जो आपका इलाज भी करेगी और आनंद भी देगी। नाम तो आप जानते ही हैं, लस्सी। जी हां, ठंडी मीठी LASSI. यदि आप घर में बनाते हैं तो इसका एक ग्लास 10 रुपए से भी कम लागत में बन जाएगा। 

ये हैं लस्सी के गुण | QUALITY OF LASSI
लस्सी में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे इलेक्ट्रोलाइटिस व विटामिन्स आदि। जो शरीर में पानी की कमी को दूर करके नमी बनाने का काम करते हैं। गर्मी की वजह से होने वाली समस्याओं को भी लस्सी आसानी से खत्म कर देती है। एक प्रकार से यह कुदरत का तोहफा है। लस्सी एक स्वादिष्ट आयुर्वेदिक दवा है। आइए अब जानते हैं लस्सी के फायदे: 

बीमारियों से लड़ने में लस्सी के लाभ | BENEFITS OF LASSI
इस बारे में कोई दो राय नहीं है की लस्सी का सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। जिससे आसानी से शरीर पर रोग फैलाने वाले वायरस हमला नहीं कर पाते हैं। लस्सी में लैक्टिक एसिड अधिक पाया जाता है जो हमारे शरीर को मजबूत बनाने का काम करता है।

पेट की समस्या में लस्सी का उपयोग | LASSI FOR STOMACH
पेट के लिए फायदेमंद होती है लस्सी। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। जिससे पेट की मुख्य समस्याओं में से एक एसिडिटी हमें नहीं होती है। इसके अलावा ये लस्सी सीने की जलन और अपच जैसी मुख्य समस्यओं को पल भर में दूर करने का काम भी करती है।

त्वचा का रखे ख्याल | LASSI FOR SKIN
कई बार स्किन से संबंधित रोगों से हम अक्सर परेशान रहते हैं। खासकर की दाग व धब्बे। यही नहीं इसके अलावा झुर्रियों की समस्या आदि से। एैसे में यदि आप नियमित होकर लस्सी का सेवन करोगे तो आपको ये परेशानियां नहीं होंगी। आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होती है लस्सी।

मजबूत हड्डियों के लिए | LASSI FOR BONES
लस्सी पीने से कभी भी हड्डियों के रोग नहीं होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लस्सी में कैल्शियम की सबसे अधिक मात्रा पाई जाती है जो हमारी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाती है। यदि आप रोज लस्सी का सेवन करते हो तो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर हो जाती है। दोस्तों, यदि ये जानकारी अच्छी लगे तो जरूर अपने परिवार वालों को भी शेयर करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !