जिनको भी समस्या है मुझसे मिले, समाधान निकाला जाएगा: शिवराज सिंह | MP NEWS

Updesh Awasthee

भोपाल। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सीएम शिवराज सिंह ने अपील की है कि जिनको भी समस्या है वह आकर मुझसे मिले समस्या का समाधान निकाला जाएगा। आंदोलन करना हल नहीं है। उन्होंने वापस दोहराया कि मैं मानता हूं की संविदा व्यवस्था शोषण की व्यवस्था है और इस व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।

शिवराज सिंह के इस बयान को एक उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अब संविदा नीति को खत्म करने जा रहे हैं। सीएम के बयान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएम से अपील की है कि CM विभागीय स्तर की समस्याओं का निराकरण करें।

कर्मचारियों ने कहा कि अप्रेजल, आउटसोर्सिंग और पद समाप्ति के कारण संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को हर वर्ष नौकरी से निकाला जा रहा है। सीएम को इस तरफ ध्यान देना होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!