बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित | EMPLOYEE NEWS

भोपाल। न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ 7 मार्च से अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर शुरू हुई हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। संघ के प्रांतीय संयोजक ओपीएस राजपूत एवं प्रांतीय सचिव शिवकुमार लहारिया का कहना है कि दो सूत्री मांगों को लेकर विगत वर्षो से आंदोलनरत है जिसमें मुख्य रूप से वेतनविसंगति को लेकर पूरे मप्र के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी अपने जिलों पर काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुये है। 

शासन-प्रशासन के द्वारा की गई अनुशंसा एम.पी.डब्ल्यू. ए.एन.एम. 2100/- ग्रेड पे के स्थान पर 2400, एम.पी.एस./एल.एच.व्ही. 2400 ग्रेड पे के स्थान पर 2800 एम.आई. 2400 ग्रेड पे के स्थान पर 3200, एवं बी.ई.ई. 2800 ग्रेड पे के स्थान पर 3200 ग्रेड पे विभाग के द्वारा अनुशंसा कर वित्त विभाग को भेज दी गई है। जिससे हम कर्मचारी पूर्णरूप से संतुष्ट नहीं है। अपने राज्य से बना राज्य हमारे संवर्ग का ग्रेड पे 2200 के स्थान पर 2800 किया गया है, हम भी चाहते है कि हमारा ग्रेड पे 2800 की गणना की जाये। 

अगर 2400 दिया जाता है तो उसकी गणना 2006 से की जाये। वर्तमान में अभी प्रदेश के अंदर राष्ट्रीय पल्स पोलियों कार्यक्रम अभियान दिनांक 11.03.2018 से 13.03.2018 तक होना है। इस कार्यक्रम को बहुउद्देशीय कर्मचारियों के द्वारा हमेशा से संचालित किया जाता रहा है। पल्स पोलियों कार्यक्रम में जो बेक्सीन बच्चों को पिलाया जाता है वो निर्माता से लेकर उपभोक्ता तक उसकी शीत श्रृंखला टूटनी नहीं चाहिए और निश्चित मात्रा में दो बूंद दवा पिलानी चाहिए। जो कार्यक्रम शासन के द्वारा अप्रशिक्षित लोगों के द्वारा कराया जा रहा है। 

अगर हमारी मांग का शासन द्वारा लिखित निश्चित समय का आश्वासन दे दिया जाता तो इस पल्स पोलियों कार्यक्रम को भी पूर्ण गुणवत्ता के साथ संचालित होता। प्रांताध्यक्ष रामकिशोर भदौरिया का कहना है कि अगर हमारी वेतन विसंगति पर शीघ्र निराकरण कर आदेश की कापी नहीं दी जाती है तब तक हम अनिश्चित कालीन हड़ताल से नहीं लौटेंगे।  

प्रदेश पदाधिकारी के रूप में प्रांतीय संयोजक ओ.पी.एस. राजूपत, प्रांतीय सचिव शिवकुमार लहारिया जी, प्रांतीय प्रवक्ता ए.पी. रिछारिया, महामंत्री संजय स्वामी, श्रीमती ललिता मालवीय, प्रवीण मालवीय, राकेश गुप्ता शंकरलाल अगारे, आदि उपस्थित रहे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !