संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी: संडे को शक्तिप्रदर्शन की तैयारी | EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमित किए जाने की मांग को लेकर अनिश्चित कॉलीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। शासन हड़ताल को लेकर सख्त हो गया है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। यदि वे सोमवार से काम पर वापस नहीं आते तो उनकी सेवाएं भी समाप्त की जाने की बात अधिकारी कह रहे हैं। वहीं दूसरी और न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य संगठन के तहत कुछ नियमित स्वास्थ्य कर्मचारी भी समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। 

खंडवा में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल के 19वें दिन भैस के सामने बीज बजाई। उज्जैन जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आक्रोश वाहन रैली निकाली। जिसमे समस्त कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली हड़ताल स्थल से शुरू होकर शहर के विभिन मार्गों से होती हुई टावर चौक होती हुई पुनः हड़ताल स्थल पर पहुंच कर समापन किया गया।

हड़ताल 21वें दिन भी जारी है। संविदा कर्मचारियों ने सेवा समाप्ति के नोटिस को जलाकर ऐलान किया कि उनकी हड़ताल हर हाल में जारी रहेगी। 


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!