पति से अलग क्यों रहतीं हैं अलका याग्निक | BOLLYWOOD NEWS

Bhopal Samachar
अलका याग्निक को भारतीय सिनेमा की लीडिंग सिंगर्स में गिना जाता है। अपनी मधुर आवाज से उन्होंने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपने संगीत का जादू बिखेरा। उनकी पर्सनल लाइफ बहुत सादी रही है। अलका और उनके पति अलग-अलग रहते हैं, उनकी एक बेटी भी है। वो पिछले 25 साल से अलग रह रहे हैं लेकिन उनके बीच तलाक नहीं हुआ है। अलका ने नीरज कपूर से शादी की है। दोनों की मुलाकात वैष्णों देवी जाते वक्त हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और दोनों ने साल 1989 में शादी कर ली। अफवाह ये भी उड़ी थी कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। मगर अलका ने अपनी तरफ से ये साफ कर दिया था कि दोनों काम के सिलसिले में अलग-अलग रहते हैं और दोनों के बीच अच्छी अंडरस्टेंडिंग है।

अलका याग्निक का जन्म 20 मार्च 1966 को कोलकाता में हुआ था। वो एक गुजराती परिवार से ताल्लुकात रखती हैं। उनकी मां शोभा याग्निक भी एक क्लासिकल सिंगर थीं। अलका ने भी बहुत छोटी उम्र से गाना शुरू कर दिया था. उन्होंने शास्त्रीय संगीत की तालीम ली। 6 साल की उम्र से ही वो कोलकत्ता में आकाशवाणी और ऑल इंडिया रेडियो के लिए गाने लगी थीं। 10 साल की उम्र में अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं। बहुत ही छोटी उम्र में उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। 

सबसे पहले अलका की आवाज को मशहूर अभिनेता राज कपूर ने पहचाना और उन्हें म्यूजिक डायरेक्टर लक्ष्मीकांत के पास भेज दिया। अलका की आवाज लक्ष्मीकांत को काफी पसंद आई. उस समय अल्का की आवाज काफी महीन थी और पूरी तरह परिपक्व नहीं हुई थी जिस वजह से उन्हें थोड़ा देर से गाने का मौका मिला।

श्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर के वर्ग में 35 फिल्मफेयर नॉमिनेशन्स में से अलका ने 7 बार खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा उन्होंने 2 नेशनल अवॉर्ड भी जीते हैं। 1980 में फिल्म पायल की झंकार में उन्होंने अपने करियर का पहला गीत रिकॉर्ड किया था। 1988 में फिल्म तेजाब में माधुरी का गाना एक दो तीन गाया। ये गीत आज भी उतना ही ताजा है। इसी दौरान उन्होंने फिल्म कयामत से कयामत तक के लिए भी गीत गाए जो काफी पॉपुलर हुए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!