बिना कुछ खर्च किए 100 से ज्यादा नई ट्रेन चलाई जा सकतीं हैं: रेलमंत्री | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि उनके विभाग की ओर से किए गए एक विश्लेषण में पाया गया है कि‘‘ लेओवर टाइम’’ में कटौती करके छोटे मार्गों पर 100 से ज्यादा नई ट्रेनें चलाई जा सकती हैं. ‘‘ लेओवर टाइम’’ को किसी ट्रेन के अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने से पहले या अंतिम स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसके ठहराव के समय के तौर पर परिभाषित किया जाता है.

रेल मंत्री ने दिया गतिमान एक्सप्रेस का उदाहरण
यहां 58 वें राष्ट्रीय लागत सम्मेलन में गोयल ने कहा, विश्लेषण में पाया गया है कि छोटे मार्गों पर लंबे समय तक ठहरने वाली ट्रेनों का इस्तेमाल कर 100 से ज्यादा नई ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं. केंद्रीय मंत्री ने हजरत निजामुद्दीन और आगरा के बीच चलने वाली उच्च गति वाली गतिमान एक्सप्रेस का उदाहरण दिया. इस ट्रेन को अब ग्वालियर तक चलाने का फैसला किया गया है. फिर इसका विस्तार झांसी तक किया जाएगा जिससे उसके ठहराव के समय में कटौती होगी.

रेल मंत्री ने कहा कि गतिमान एक्सप्रेस की सेवा में विस्तार किए जाने से बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को फायदा भी हुआ और कोई अतिरिक्त लागत भी नहीं चुकानी पड़ी. रेल मंत्री ने कहा कि विश्लेषण का ब्योरा जल्द ही घोषित किया जा सकता है.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!