
तबादले
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कैम्पा श्री बी.पी. गुप्ता को उत्पादन, श्री एस.एस. गौड़ की प्रशासन अकादमी से प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वित्त एवं बजट, श्री लाल सिंह रावत को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक लघु वनोपज संघ, श्री आर.डी. महला को मुख्य वन संरक्षक भोपाल, श्री मनोज अग्रवाल को मुख्य वन संरक्षक खण्डवा वृत्त, श्री अशोक कुमार जोशी को मुख्य वन संरक्षक शहडोल वृत्त, श्री मुद्रिका सिंह को मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार सिवनी, श्री राघवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को मुख्य वन संरक्षक छतरपुर वृत्त, श्री ए.के. मिश्रा को वन संरक्षक रीवा, श्री नरेन्द्र कुमार सनोड़िया को वन संरक्षक छिन्दवाड़ा, श्री वाय.पी. सिंह को वन संरक्षक सागर, श्री आर.एस. सिकरवार को वन संरक्षक वन्य-प्राणी भोपाल, श्री विंसेट रहीम को संचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी और श्री मनोज अर्गल को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार इंदौर के रूप में पदस्थ किया गया है।
वनमण्डलाधिकारियों में श्री बी.एस. बघेल को दतिया से भोपाल, श्री सत्येंद्र कुमार को पन्ना से धार, श्री रमेश गणावा को रायसेन से सीहोर, श्री राजेश कुमार खरे को झाबुआ से रायसेन, श्री राजेश कुमार राय को सेंधवा से नरसिंहपुर, श्री कमल अरोरा को कटनी से डिण्डोरी, श्री अजय कुमार पाण्डे को हरदा से कटनी, श्री अनिल कुमार शुक्ला को खण्डवा से झाबुआ, श्री एस.के.एस. तिवारी को सिवनी से जबलपुर, श्री एन.एस. यादव को बालाघाट से पन्ना और श्री के.एस. पट्टा को राज्य वन विकास निगम से सेंधवा वन मण्डल और उप वन मण्डलाधिकारी श्री नरेश कुमार दोहरे को बैतूल से खण्डवा स्थानांतरित किया गया है।