MORENA: शादी के पहले दूल्हे का प्राइवेट पार्ट काट दिया | MP CRIME NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अजीब किस्म का अपराध प्रकाश में आया है। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को बंधक बनाया और उसकी शादी के मात्र 5 दिन पहले उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। 2 फरवरी को फलदान और 6 फरवरी को विवाह है। हमलावर कौन थे और उन्होंने प्राइवेट पार्ट ही क्यों काटा। इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। 

जानकारी के अनुसार, कैलारस थाना इलाके के पचोखरा गांव में रहने वाले युवक का शुक्रवार यानी दो फरवरी को लगुन और फलदान होना है। इसके एक दिन पहले सुबह वह घर से निकला तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। दर्द से कराह रहे युवक ने किसी तरह परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल लेकर जाया गया।

बताया जा रहा है कि हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल और जिला अस्पताल दोनों जगहों पर जांच के लिए पहुंची। प्रारंभिक जांच में युवक के साथ हुई हैवानियत की वजह और हमलावरों दोनों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि, पुलिस दबे स्वरों में स्वीकार रही है कि हमले की वजह का युवक की शादी से कनेक्शन हो सकता है। पुलिस इसी पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!