
41 वर्षीय महिला के पति का पांच साल पहले निधन हो चुका है। उसके तीन बच्चे भी हैं। उसने जनवरी में विज्ञापन देखकर उसमें दिए नंबर पर फोन लगाया। फोन पर युवक ने 12 जनवरी को महिला को भोपाल बुलाया। युवक ने उसे अपना नाम मुईन निवासी उज्जैन बताया। 15 जनवरी को फिर महिला युवक से मिलने आई तो आरोपी ने उसे बजरिया स्थित विजय होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
आरोपी 24 जनवरी को महिला से मिलने सोहागपुर स्थित उसके गांव पहुंचा, और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। महिला ने उसे काफी तलाशने की कोशिश की परंतु कुछ पता नहीं चला। अंतत: महिला ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका था।