
मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले का है। यहां लोकायुक्त पुलिस ने चंद्रशेखर वार्ड से भाजपा की पार्षद कल्पना पटेल को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार किया। लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि कल्पना पटेल ने एक मामले में प्लंबर पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
लोकायुक्त एसपी ने शिकायत की तस्दीक होने पर एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम ने शुक्रवार सुबह कार्रवाई करते हुए भाजपा पार्षद को रंगे हाथ धर दबोचा। बताया जा रहा है कि लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।