20 याचिकाओं ने गुजरात की सियासत को झकझोरा

NEWS ROOM
BHOPAL: गुजरात विधानसभा के चुनाव के नतीजों को लेकर गुरुवार को दायर 20 याचिकाओं ने गुजरात की राजनीति की धरा में उथल-पुथल मचा दी है। गुरुवार को गुजरात हाईकोर्ट में अलग-अलग लोगों द्वारा 20 याचिकाएं दायर की गई हैं, जिन सीटों पर नजीतों को चुनौती दी गई है। उसमें अहमदाबाद की धोलका से चुनाव जीते केबिनेट मंत्री भुपेन्द्र सिंह चुडासमा, कांटे की टक्कर वाली पोरबंदर की सीट जहां बाबु बोखेरीया ने अर्जुन मोढवाडिया को हराया, गोधरा की बीजेपी के सीके राउजी की सीट जिसमें वो महज 250 वोट के अंतर से चुनाव जीते। इसके अलावा गुजरात की दानी लिमड़ा सीट पर जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस विधायक शैलेश की जीत को भी चैलेंज किया गया है। 

करीब 20 अलग-अलग याचिकाओं के द्वारा विधानसभा चुनाव के नतीजों को चैलेंज किया गया है। जिसमें 5000 से कम अंतर के वोटों से जीती गई सीटों के नतीजों को चुनौती दी गई है। दिलचस्प बात ये है कि इसमें 16 सीटें ऐसी हैं जिसमें जीत का अंतर 3000 वोट से भी कम है।  कांग्रेस विधायक शैलेश  में आज इस मामले में अलग-अलग वकीलों के जरिये याचिका दायर की गई, जिसमें पूर्व आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा प्रमुख याचिकाकर्ता हैं। उन्होंने कोर्ट में कांग्रेस और बीजेपी के सभी उन नेताओं की जीत के खिलाफ याचिका दायर की है जिनकी जीत का अंतर 5000 वोट से कम है।

गुजरात हाई कोर्ट जल्द ही इस मामले में सुनवाई शुरू करेगी। इन याचिकाओं ने फ़िलहाल गुजरात की सियासत को झकझोर दिया है, आने वाले दिनों में इन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान गुजरात में राजनीतिक भूकंप से इंकार नहीं किया जा सकता।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!