कासगंज: साध्वी प्राची ने दिया योगी आदित्यनाथ को अल्टीमेटम | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
लखनऊ। कासगंज में गणतंत्र दिवस पर सांप्रदायिक तनाव में एक युवक की मौत के बाद अब वहां पर सियासत तेज हो गई है। हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने आज कासगंज जाने का प्रयास किया। पुलिस के उनको रोकने के बाद उन्होंने एटा से भाजपा के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के घर जाकर उनसे भेंट की। साध्वी प्राची ने इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 24 घंटे में हत्यारे को पकडऩे के लिए अल्टीमेटम दिया है। उधर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने दोषी को जल्दी ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। 

एटा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राजू भैया के राज पैलेस आवास पर साध्वी प्राची ने कहा कि 26 जनवरी को कासगंज में तिरंगा यात्रा पर गोली व बम से हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि 24 घण्टे में कार्रवाई नहीं हुई तो वह किसी भी कीमत पर कासगंज जाएंगी। उनको कोई भी रोक नहीं पाएगा।

उन्होंने कहा सीएम योगी आदित्यनाथ से उनकी से सीधा फोन पर बात हुई है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साध्वी प्राची ने कानून-व्यवस्था पर योगी आदित्यनाथ सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार सही काम कर रही है। 15 वर्ष से प्रदेश में सपा-बसपा की सरकार थी। इसी कारण यहां पर काम कर रहे अधिकारियों की मानसिकता अभी तक नहीं बदली है। उन्होंने कहा कासगंज में प्रशासन की चूक से हत्या हुई है।

राजवीर सिंह उनको राज पैलेस पर नहीं मिले। साध्वी को उल्टे पांव लौटना पड़ा। राज पैलेस पर गार्ड ने साध्वी को रोक लिया था। बमुश्किल अंदर घुस पाई साध्वी। गार्डों ने कहा पूर्व में कोई सूचना नहीं थी। इस दौरान साध्वी प्राची को पानी भी दूसरे घर से पीना पड़ा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!