
अवधपुरी निवासी मनोरमा वर्मा ने बताया कि उनकी शादी आठ साल पहले सिविल इंजीनियर नीतिन वर्मा से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि पति नितिन के शादी से पहले ही एक अन्य महिला से संबंध थे। अब दूसरी महिला से नितिन के तीन बच्चे भी हैं। नितिन उनकी देखभाल करता है जबकि उसके बेटे का ध्यान नहीं रखता।
पीड़िता मनोरमा का कहना है कि नितिन वर्मा ने उसे घर से निकाल दिया है। वो मायके में रह रही है। वो अपने अधिकार चाहती है। इस पर आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े ने मनोरमा के पति को कड़ी फटकार लगाते हुए उसे साथ ले जाने के लिए कहा। गुरुवार को राज्य महिला आयोग की राजधानी में अंतिम बेंच थी। इसमें 52 प्रकरण रखे गए थे।