KANGANA RANAUT: सुकून की तलाश में यहां आईं कंगना रनौत | BOLLYWOOD NEWS

Updesh Awasthee
मनाली। बॉलीवुड स्टार कंगना राणावत सुकून के पल बिताने हिमाचल में अपने घर मनाली पहुंच गई हैं। कंगना का आशियाना हाल ही में बनकर तैयार हुआ है। कंगना ने अपने आशियाने को अपनी पसंद के हिसाब से बनवाया है। कंगना पिछले महीने भी मनाली आई थी, लेकिन उस समय एक दो दिन नए घर में रुकी थी। इस बार कंगना एक सप्ताह अपने घर में रुकेगी और सुकून के पल बिताएंगी।

कंगना के घर पर पहरा कड़ा है। कंगना के दौरे की पड़ोसियों तक को भनक नहीं हैं। कंगना अपने स्वास्थ्य को लेकर मनाली में भी गंभीर है। सुबह साढ़े 5 बजे उठकर कड़ाके की ठंड में भी सैर करना नहीं भूल रही हैं। ग्रामीण भी कंगना के आने पर खासे उत्साहित हैं। ग्रामीण महिला शालू ने बताया कि कंगना मिलन सार है।

उन्होंने बताया कि कंगना को लोकल सब्जियां व दूध पसंद है। खाने-पीने की सभी चीजें कंगणा ग्रामीण महिलाओं से ही ले रही है। वहीं रसोई संभालने वाले केयर टेकर पाला ने बताया कि कंगना अपने घर में बहुत खुश नजर आ रही हैं तथा उनका एक सप्ताह तक यहीं रुकने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि कंगणा सुकून के पल बिताने मनाली आई हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!