दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा रोकी, अमृता राय बीमार | MP NEWS

Updesh Awasthee
धार। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिह की नर्मदा परिक्रमा के दौरान कल शाम को अचानक तबीयत खराब हो गई। रात में उन्हें 102 डिग्री बुखाार था। डॉक्टरों की टीम की सलाह पर आज सिंह और उनकी पत्नी ने परिक्रमा रोक दी है। हालांकि कल सुबह दोनों फिर से परिक्रमा को आगे जारी रखेंगे। बता दें कि दिग्विजय सिंह राजनीति से 6 माह के लिए अवकाश लेकर नर्मदा परिक्रमा पर निकले हैं। उनकी पत्नी अमृता राय भी उनके साथ पैदल परिक्रमा कर रहीं हैं। वो लगभग आधी परिक्रमा पूरी कर चुके हैं। 

दिग्विजय  सिंह की नर्मदा परिक्रमा कल शाम को धार जिले के मनावर तहसील के बड़दा से हथनावर के बीच रतवा गांव में अचानक अमृता सिंह की तबीयत बिगड़ी। इसके बाद भी अमृता सिंह करीब तीन किलोमीटर तक पैदल चली और मानसंगम महादेव मंदिर पहुंची। 

यहां पर डॉक्टरों को बुलाया गया। सिंह को 102 डिग्री बुखाया होने के कारण उन्हें आराम करने की सलाह दी। दोनों हथनावर में निर्भय सिंह मंडलोई के घर पर रूके हुए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर सिंह दम्पती ने आज परिक्रमा को रोक लिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!