अंक ज्योतिष वार्षिक राशिफल 2018 जिनकी DOB 1,10,19,28 है | VARSHIK RASHIFAL 2018 NUMEROLOGY

नवीन वस्तु कुछ भी हो सबको अच्छी लगती है। चाहे वो मकान, दुकान, नया वस्त्र, वाहन कुछ भी हो। जब बात नये वर्ष की हो तो सम्बंध आपके हर पल से है जिससे आपकी उम्मीदें और चिंतन जुड़ा हुआ है। आइये देखते है अंक विद्या के हिसाब से वर्ष 2018 आपके सभी अंक वालों के लिये कैसा रहेगा, 2+0+1+8=11=2 यानि 2018 का कुल अंक 2 आ रहा है। यानि इस वर्ष का राजा चंद्रमा रहेगा, वर्ष 2018 मे चंद्र का विशेष प्रभाव रहेगा, चंद्रमा जल, कला, नदी, समुद्र, वर्षा, सभी जीवों के मन पर प्रभाव डालता है। यह ग्रह द्विस्वभाव रखता है। कृष्ण पक्ष की पंचमी से शुक्ल पक्ष की नवमी तक यह ग्रह शुभ रहता है, वहीं शुक्ल पक्ष की नवमी से कृष्ण पक्ष की पंचमी तक यह पापी कहलाता है। यानी एक ही ग्रह शुभ और अशुभ हो जाता है। इसीलिये वर्ष 2018 मे वर्ष के छह माह बहुत अच्छॆ और छह माह खराब जा सकते है। आइये देखते है सभी अंक वालों के लिये यह वर्ष कैसा जायेगा।

जिनकी जन्म तारीख 1,10,19,28 है
इन तारीखों का स्वामी सूर्य होता है। जिससे इस वर्ष के स्वामी की मित्रता है। इसीलिये यह वर्ष इन लोगों के लिये विशेषरूप से लाभदायक रहेगा। समाज मे मान सम्मान की वृद्धि होगी, जीवनसाथी, व्यापार मे साझीदार से सहयोग व लाभ प्राप्त होगा, विदेश यात्रा से भाग्योदय व सफलता का योग।

*जनवरी*-यह माह आपको मान सम्मान और प्रतिष्ठा मे वृद्धि करेगा,इस माह आपको राज्य की ओर से मदद मिल सकती है,पितापक्ष के लिये शुभसमय।
*फरवरी*-मानसिक शांति और शुभता के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिये शुभ रहेगा,उम्दा खानपान, पर्यटन,प्रियमित्रों के मेलमिलाप से मन प्रसन्न रहेगा।
*मार्च*-वरिष्ठजनो की सलाह से आर्थिक प्रगति तथा मानवृद्धि होगी,शिक्षा,परीक्षा आदि मे सफलता का योग।
*अप्रैल*-यह माह आपके लिये चुनौतीपूर्ण रहेगा,किसी क्षेत्र मे विशेष संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी।
*मई*-व्यापार मे उन्नति के योग,वित्तीय कार्यों मे सफलता के योग।
*जून*-पारिवारिक सम्बंधों को सहेजें,अपनी व्यस्तता के बीच प्रेमसम्बंधों को ताजा करें,परिवार को भी समय दे।
*जुलाई*-प्रतिष्ठापूर्ण सम्बंधों मे सावधानी बरतें,विवादों से बचें,गुप्तशत्रुओं से सावधान रहें।
*अगस्त*-कर्मक्षेत्र मे अधीनस्थ कर्मियों से टकराव आदि से बचें,व्यापार नौकरी मे चुनौतीपूर्ण समय।
*सितम्बर*-आर्थिकस्थिति मे सुधार होगा,व्यापार मे सफलता का योग।
*अक्टूबर*-पूरे वर्ष की गई मेहनत इस माह अच्छे परिणाम देगी।
*नवेंबर*-किसी विशेष कार्य के पूरे होने से मन मे प्रसन्नता मे वृद्धि होगी,सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे।
*दिसम्बर*-मांगलिक कार्यों का योग,संतान,शिक्षा सम्बंधी कार्यों मे सफलता का योग।

पूरे वर्ष मे शुभ तारीखें
1,2,3,5,9,10,11,12,14,18,,19,20,21,23,27,28 29,30 तारीखें शुभ रहेगी।

शुभवार*-रविवार,सोमवार,मंगलवार,बुधवार,गुरुवार,आपके लिये शुभ रहेगी।
शुभ पक्ष*-शुक्ल पक्ष।
तिथि*-प्रतिपदा,द्वितीय,तृतीय,पंचमी,नवमी शुभतिथि।
शुभ रंग*-लाल,गुलाबी,हरा,पीला,सफेद।
किसी भी कार्य को शाम होने के पहले ही सम्पन्न करें, अमावस्या, ग्रहण, राहूकाल के दौरान सभी कार्य टाले।

पूजापाठ
भगवान विष्णु लक्ष्मी की पूजा आपके सभी मनोरथ सिद्ध करेगी,भगवान सूर्य की पूजा आपको मान तथा प्रतिष्ठा दिलायेगी।
*प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"*
9893280184,7000460931
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !