मप्र प्राइवेट स्कूलों के लिए एडवाइजरी | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कहा है कि प्राइवेट स्कूलों के लिए जल्द ही एडवाइजरी जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में उपस्थिति दर्ज कराने के दौरान 'यस सर या यस मैडम' की जगह 'जय हिंद सर व जय हिंद मैडम' शुरू किया जा चुका है। अब प्राइवेट स्कूलों में भी इसे लागू किया जाएगा। राजधानी के शौर्य स्मारक में रविवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने यह घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि अब छात्र यस सर, यस मैडम के स्थान पर जय हिंद सर व जय हिंद मैडम बोलेंगे। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को भी इस संबंध में एडवाइजरी जारी की जाएगी।  गौरतलब है कि विद्यालय में उपस्थिति दर्ज किए जाने के समय छात्र-छात्राएं अभी तक यस सर-यस मैडम बोलते आए हैं। अभी तक चली आ रही परंपरा में यह बदलाव कब से लागू होगा इसका ऐलान मंत्री शाह ने नहीं किया है।

शाह के मुताबिक, प्रदेश के सभी एक लाख 22 हजार शासकीय स्कूल में यह व्यवस्था लागू होगी। उसके बाद निजी स्कूलों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। शाह ने उल्लेखनीय सेवाओं के लिए एनसीसी के अधिकारियों और कैडेट्स को पुरस्कृत किया।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!