महिला एक्टिविस्ट के साथ लिप-लॉक सोशल मीडिया पर | BOLLYWOOD NEWS

Updesh Awasthee
मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे जाने वाले फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता 49 साल की उम्र में भी काफी रोमांटिक हैं। इसका अंदाजा आप उनके लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से लगा सकते हैं। हालांकि अपनी इस फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हंसल ने मंगलवार को पत्नी शफीना हुसैन के साथ लिप-लॉक करते हुए एक तस्वीर साझा की है। कैप्शन में हंसल ने बताया कि यह तस्वीर को उनके फेवरेट अभिनेता राजकुमार राव ने खींची है।

बहुत लोगों ने हंसल की इस तस्वीर को पसंद किया है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने उनकी इस फोटो का मजाक भी बनाया है। एक यूजर ने लिखा कि- हंसल ने किस करते वक्त आंखें बंद नहीं की है। आपको बता दें, हंसल मेहता की पत्नी शफीना हुसैन पॉपुलर सोशल एक्टिविस्ट हैं। शफीना ‘एजुकेट गर्ल्स’ नाम के नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन की फाउंडर और एजुकेटिव डायरेक्टर भी हैं। 


को Hansal Mehta (@hansalmehta) द्वारा साझा की गई पोस्ट
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!