BJP नेता की आतंकवादियों गला रेतकर हत्या कर दी

Updesh Awasthee
शोपियां। आतंकियों ने गुरुवार को दक्षिण कश्मीर में भाजपा की शोपियां युवा मोर्चा केे जिलाध्यक्ष गौहर अहमद बट की गला रेतकर हत्या कर दी। आतंकियों ने चाकू से गौहर के शरीर पर भी गहरे जख्म कर दिए। सुरक्षा बलों ने घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

शोपियां के बोनगाम गांव में शाम करीब साढ़े पांच बजे तीन-चार आतंकी भाजपा नेता गौहर अहमद बट (30) के घर पहुंचे। उन्होंने गौहर के परिजनों को मौत के घाट उतारने की धमकी देते हुए उसे साथ चलने को कहा। आतंकी गौहर को साथ ले गए और करीब आधा घंटा बाद उसका शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर किलौरा गांव के पास मिला। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बट की हत्या की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। 18 सालों में कश्मीर में भाजपा के किसी प्रमुख स्थानीय नेता की हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पूर्व 1999 के चुनाव के दौरान अनंतनाग संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी गुलाम हैदर नूरानी आतंकियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में अपने दो साथियों संग मारे गए थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!