दिग्विजय सिंह ने दिया शिवराज सिंह की नींद उड़ाने वाला बयान

होशंगाबाद। 3000 किलोमीटर की पैदल नर्मदा परिक्रमा पर निकले दिग्विजय सिंह भले ही इसे धार्मिक यात्रा बता रहे हों परंतु राजनीति लगातार साए की तरह उनके साथ चल रही है। यहां एक सवाल के जवाब में उन्होंने शिवराज सिंह की नींद उड़ाने वाला बयान दे दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान राजनैतिक बात नहीं होगी। 6 माह बाद बड़ा खुलासा करूंगा। भाजपा ने दिग्विजय सिंह की यात्रा पर अपने जासूस छोड़ रखे हैं। कौन कौन मिलने आ रहा है, क्या क्या हो रहा है, हर कदम की खबर भोपाल आ रही है। भाजपा अपने स्तर पर हर तैयारी पहले से रखना चाहती है क्योंकि 6 माह बाद जवाब की तैयारी करने का वक्त ही नहीं बचेगा। 

दिग्विजय सिंह के साथ करीब 75 श्रद्धालु और उनकी पत्नी अमृता राय भी मौजूद हैं। दिग्विजय की इस यात्रा में उनके समर्थक लगातार उनसे मिलने आ रहे हैं और वो भी यात्रा में कुछ दूर तक जुड़ जाते हैं। दिग्विजय सिंह नर्मदा के दोनों छोरों की परिक्रमा करने वाली इस यात्रा में 100 से ज्यादा विधानसभा सीटों से गुजरेंगे। यात्रा के दौरान महिलाएं दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय से मिलती हैं और अपनी समस्याएं सुनाती हैं। 

कांग्रेसी दिग्गज भी हैं परेशान
दिग्विजय सिंह की इस नर्मदा यात्रा से केवल भाजपा ही तनाव में नहीं है बल्कि कांग्रेसी दिग्गज भी परेशान हैं। वो नहीं चाहते थे कि दिग्विजय सिंह इस यात्रा पर निकलें। सूत्रों का कहना है कि दिग्विजय सिंह की इस यात्रा को लेकर कई बड़े नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि यह यात्रा पार्टी को लाभ कम और नुकसान ज्यादा पहुंचाएगी, क्योंकि भाजपा को वर्ष 1993 से 2003 के सिंह के कार्यकाल की याद दिलाने का भरपूर मौका मिलेगा। पार्टी हाईकमान ने भी सिंह से इस यात्रा को लेकर चर्चा की थी, जिस पर उन्होंने इस यात्रा को धार्मिक व आध्यात्मिक बताया था। इस पर हाईकमान ने न तो सहमति जताई और न ही असहमति। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !