2 युवतियों का बंधक बनाकर रेप किया, हत्या कर मांस कुत्तों को खिलाया

Bhopal Samachar
रुस में 31 साल के अलेजैंडर मास्लेनिकोव को 2 युवतियों के रेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि बदमाश ने एक क्लब ने 2 युवतियों को बहलाकर अपने साथ ले लिया और फिर उन्हे बंधक बनाकर दोनों के साथ रेप किया। इसके बाद उसने दोनों की हत्या कर दी और उनका मांस कुत्तों को खिलाया। बची हुई लाशों को जंगल में फैंक दिया ताकि दूसरे जानवर शवों को चट कर जाएं। पुलिस को जंगल में कई स्थानों पर मांस के टुकड़े मिले हैं। 

घटना वोल्जस्काई शहर की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 28 साल की ओल्गा शैपोशनिकोवा और 29 साल की डारिया लबुतिना एक क्लब गईं थी जिसके बाद घर नहीं लौटी। महिलाओं के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। महिलाओं के फोन बंद आ रहे थे। पुलिस का कहना है कि क्लब से महिलाएं आरोपी के साथ ही बाहर आईं। ऐसा कहा जा रहा है कि आरोपी ने महिलाओं को किडनैप कर लिया और अपने घर लाकर रेप किया। 

पुलिस को पास के जंगल से महिलाओं के शव के टुकड़े भी मिले हैं। पुलिस ने पहले आरोपी के बारे में जानकारी देने पर रिवार्ड देने की घोषणा की। इसके बाद मॉस्को से उसे पकड़ा गया।आरोपी के जानने वालों ने उसे बेहद खराब शख्सियत का व्यक्ति बताया है। पुलिस का कहना है कि वह मॉस्को में एक महिला को डेट कर रहा था जिसे वह अगला टार्गेट बना सकता था। इसी साल मई में आरोपी 11 साल की सजा काटकर जेल से बाहर आया था। उस पर रेप, उत्पीड़न और लूट के दोष सिद्ध हुए थे।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!