शादी के बाद बेडौल क्यों हो जातीं हैं महिलाएं, पढ़िए 10 कारण

वजन बढ़ना महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या है और यह मोटे होने की ये समस्या शादी के बाद सिरदर्द बन जाती है। आपने लोगों को बोलते हुए सुना होगा कि शादी के बाद उनका वजन बढ़ गया। एक अध्ययन के मुताबिक शादी के पांच साल बाद 82 प्रतिशत कपल्स का वजन बढ़ जाता है और यह वेट गेन महिलाओं में ज्यादा नजर आता है। हर कोई यह बात करता है कि शादी के बाद वजन बढ़ जाता है लेकिन क्या आप जानते है इसके पीछे का वास्तविक कारण क्या है। आइए यहां जानते हैं इसके 10 कारण:

हार्मोन में बदलाव: 
शादीशुदा जीवन की शुरुआत के साथ लड़की में कई तरह के इमोशनल और हार्मोनल बदलाव भी आते है। सेक्सुयल लाइफ में एक्टिव होना भी वजन बढ़ाने में जिम्मेदार होता है। इसके अलावा आप अपने आप के सुरक्षित रखने के लिये गर्भनिरोधक गोलियों का भी इस्तेमाल करने लगती है जो आपके शरीर के मोटापे का कारण भी बनती है।

लापरवाही: 
शादी के पहले लड़कियां अपने लुक्स और वेट पर ज्यादा ध्यान देती थी और नियमित एक्सरसाइज भी करती थी। लेकिन शादी के बाद वे अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाती है और खुद की केयर करना उनके लिए मुश्किल होता है।

नींद की कमी: 
शादी के बाद लड़कियों के स्लीपिंग पैटर्न बदल जाता है। कई बार वे पर्याप्त नींद नहीं ले पाती है और लड़कियों में वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कराण यही है।

प्राथमिकता बदल जाना: 
शादी के बाद लड़कियों की प्राथमिकताएं बदल जाती है। लड़कियां अपने पति और अन्य परिवार के सदस्यों के हिसाब से रूटीन बनाती है। और इसी कारण से उन्हें खुद के लिए समय नहीं मिलता और इस वजह से वजन बढ़ने लगता है।

बाहर का खाना: 
नवविवाहित कपल्स अधिकतर डिनर के लिए बाहर जाते है और हाई कैलोरिज कंज्यूम करते हैं। इससे महिलाओं के पेट का एरिया बढ़ जाता है।

उम्र: 
आजकल लोग 28-30 साल के बीच शादी कर लेते हैं। अध्ययन के मुताबिक 30 के बाद शरीर का मेटाबॉलिक रेट कम हो जाता है जिससे शरीर का वजन बढ़ता है।

स्ट्रेस: 
अपना घर छोड़कर शादी के बाद किसी और जगह एडजस्ट करना सबसे कठिन काम है। नए घर में एडजस्ट करने में कुछ तनाव तो होता है जो कि अप्रत्यक्ष रुप से वजन पर प्रभाव डालता है।

सामाजिक दबाव: 
शादी के पहले, हमारे करीबी कहते रहते हैं कि सुंदर दिखो। लेकिन शादी के बाद यह दबाव नहीं के बराबर रहता है। इसलिए महिलाएं अपनी फिटनेस को लेकर गैरजिम्मेदार हो जाती है।

प्रेगनेंसी: 
महिलाओं में वजन बढ़ने का यह एक महत्वपूर्ण कारण हो। अधिकांश कपल्स शादी के 1 या 2 साल बाद फैमिली प्लानिंग करते हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद अधिकांश महिलाएं अपना वजन कम करने की कोशश नहीं करती।

टीवी देखना 
कई महिलाओं के साथ रहता है कि शादी के बाद उनका ज्यादा समय नए सदस्यों के साथ गॉसिपिंग में जाता है और इससे वजन बढ़ता है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !