सूर्य का कन्या में प्रवेश: 3 राशियों के लिए घातक, 9 के लिए फायदेमंद

Updesh Awasthee
भगवान सूर्य देव वित्त की राशि कन्या में आ चुके है। व्यापारी वर्ग, बैंक, वाणिज्य तथा बाजार में क्या परिवर्तन आयेंगे यह चिंतन का विषय है भगवान सूर्य के साथ आगामी 3 दिन में बुधग्रह भी अपनी उच्च राशि में आकर बुधादीत्य योग बनायेंगे। आइये देखते है की सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश विश्व, व्यापार तथा सभी 12 राशियों के लिये क्या परिणाम लाता है। विश्वव्यापार तथा भारत के व्यापारी वर्ग को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। शासकीय स्तर पर व्यापारी वर्ग को राहत देने के लिये प्रयास होंगे। विद्यार्थियों के लिये श्रेष्ठ समय, बैंक, शेयरबाजार में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
*मेष*-वित्तीय समस्याओं के निराकरण में समय व्यतीत होगा। रोग,ऋण व शत्रु पस्त होंगे।प्रतिष्ठा के मामलों में विजयप्राप्त होगी।
*वृषभ*-शिक्षा, संतान तथा प्रतियोगी परीक्षाओँ में सफलता का योग। सामाजिक कार्यों में विशेष लाभ प्राप्ति का योग।
*मिथुन*-व्यापार,बाजार तथा शिक्षा के कार्यों में प्रतिष्ठा वृद्धि का योग।मकान,वाहन तथा वित्तीय कार्यों में सामाजिक कार्यों में विशेष सफलता का योग।
*कर्क*-आर्थिक क्षेत्रों में की गई यात्रा विशेष लाभ देगी।भाग्यपक्ष बुलंद राज्यपक्ष से विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
*सिंह*-मान सम्मान तथा प्रतिष्ठा वृद्धि के योग।कुटुम्ब व परिवार में शुभकार्य होंगे। आर्थिक कार्यों में सफलता के योग।
*कन्या*-कर्मक्षेत्र में मान सम्मान तथा प्रतिष्ठा वृद्धि का योग।वित्तीय कार्यों में खास सफलता का योग।
*तुला*-व्यय पर नियंत्रण रखें। अहंकार तथा क्रोध से बचें शारीरिक स्वास्थय का ध्यान रखें।
*वृश्चिक*-आर्थिक क्षेत्र में सफलता का योग। राज्य से विशेष अधिकार प्राप्ति का योग। श्रेष्ठ समय का लाभ उठावे।
*धनु*-राज्य से विशेष सफलता का योग।भाग्यवर्धक समय प्रतिष्ठा व अधिकार वृद्धि का योग।
*मकर*-वित्तीय कार्यों में खास सफलता का योग। राज्यपक्ष से खास सफलता का योग।
*कुम्भ*-गुप्त तथा जटिल वित्तीय कार्यों में समय व्यतीत होगा। आर्थिक कार्यों में सावधानी बरतें।
*मीन*-परिवार व व्यापार में अहंकार व क्रोध हानिकारक हो सकता है।वित्तीय कार्यों में सफलता का योग।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!