गन पाइंट पर थी महिला फिर भी संघर्ष किया, RAPE नहीं करने दिया

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। महिला को धमकाकर रेप के कई मामले सामने आते रहते हैं परंतु बिहार के बेगूसराय में एक महिला ने 4 बदमाशों से सीधे संघर्ष किया। बदमाशों के पास बंदूक थी फिर भी ​महिला ने सरेंडर नहीं किया। बदमाश उसका गैंगरेप करना चाहते थे परंतु वो पूरी ताकत से सबका विरोध कर रही थी। जब बदमाश उसे काबू नहीं कर पाए तो गोली मारकर भाग गए। घटना चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में हुई इस घटना के बाद पीड़िता को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक महिला घास काटने गई थी इस दौरान कुछ लोगों ने उसका सामूहिक बलात्कार करने की कोशिश की लेकिन महिला ने इसका विरोध किया। महिला के जबरदस्त विरोध के बाद रेप में विफल रहे के अपराधियों ने उसे गोली मार कर घायल कर दिया।

महिला का इलाज एक निजी नर्सिंग होम मे चल रहा है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी चार की संख्या थे। इस मामले के प्रकाश मे आने के बाद पुलिस हरकत मे आई। पुलिस के मुताबिक महिला को बांह में गोली लगी है लेकिन उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!