चीन को धूल चटाने के बाद विजेंदर ने कहा: हम भारत के लोग जीत नहीं शांति चाहते हैं

NEWS ROOM
नई दिल्ली। एशीया पैसीफिक सुपर मिडिलवेट और डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताबी मुकाबले इस बार भारत के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न थे। चीन के खिलाड़ी जुल्फिकार मैमतअली ने इस मुकाबले से पहले भारत के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। भारत के मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने जुल्फिकार मैमतअली को शर्मनाक हार का सामना करवाया और फिर एक अच्छे भारतीय यौद्धा की तरह कहा कि मैं जुल्फिकार मैमतअली का डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब लौटाना चाहता हूं। क्योंकि हम हिंसा नहीं शांति चाहते हैं। 

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता 31 साल के विजेंदर ने दोहरी डब्ल्यूबीओ एशीया पैसीफिक सुपर मिडिलवेट और डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताबी मुकाबले में मैमतअली को हराकर और फिर शांति की अपील करके सबका दिल जीत लिया। विजेंदर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, भारत-चीन मैत्री को मैं अपना खिताब समपर्ति करता हूं, क्योंकि सीमा पर तनाव अच्छा नहीं है। मैं सोशल मीडिया, खबरों में देख रहा हूं, यह चलता जा रहा है और यह अच्छा नहीं है। मैं खिताब लोगों को, शांति के लिए देता हूं, यह मैत्री के लिए है, हिंदी-चीनी भाई भाई। भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव के बीच विजेंदर ने यह टिप्पणी की है।

विजेंदर ने 10 राउंड के रोमांचक मुकाबले में सर्वसम्मति से मैमतअली को 96-93 95-94 95-94 से हराकर पेशेवर मुक्केबाजी में अपना अजेय अभियान जारी रखा है। बाउट के बाद जुल्फिकार विजेंदर से गले मिले और उन्हें अपनी कैप पहनने के लिए दी। इसके बदले विजेंदर ने चीन के इस मुक्केबाज को अपनी बेल्ट देने की पेशकश की।

विजेंदर ने कहा, उसने (जुल्फिकार ने) मुझे अपनी कैप दी। उसने कहा कि मैंने उसकी कैप मांगी और उसने मुझे दे दी, मैं उसे बेल्ट दे देता लेकिन वह इसे नहीं समझेगा। बीजिंग खेलों के कांस्य पदक विजेता विजेंदर ने स्वीकार किया कि उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि मुकाबला इतना करीबी रहेगा।

उन्होंने कहा,  मुकाबला काफी अच्छा था। मैंने इतने लंबे मुकाबले की उम्मीद नहीं की थी, यह 10 राउंड चला, कभी कभी चीन का माल कुछ ज्यादा चल जाता है, यह बेहरतीन मुकाबला था और मजा आया. काफी कड़ा मुकाबला था और अंत में हमारी जीत हुई, यह अच्छा था। मुकाबले के दौरान जुल्फिकार ने तीन से चार बार विजेंदर को बेल्ट के नीचे मारा जिससे भारतीय मुक्केबाज थोड़ा परेशान हो गया था। रैफरी ने चीन के मुक्केबाज को इसके लिए चेतावनी भी दी थी।

विजेंदर ने कहा कि वह वि चैंपियनशिप के लिए जल्द ही चुनौती पेश करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मेरे लिए प्रार्थना कीजिए, एक दिन मैं वि चैंपियन बनूंगा। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस मुकाबले के लिए आए। आप सबको देखकर काफी अच्छा लगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!