सपा MP में बड़ा फेरबदल करने वाले हैं अखिलेश यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश में आ रहे विधानसभा चुनाव 2018 के संदर्भ में सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दीं हैं। बीजेपी, कांग्रेस के अलावा इस बार आम आदमी पार्टी भी हिम्मत जुटा रही है। वहीं यूपी की सीमा किनारे वाली इक्का दुक्का सीट जीतने वाली समाजवादी पार्टी भी इस तरह मप्र में बड़ा प्रदर्शन करने के मूड में है। अखिलेश यादव जल्द ही मप्र की सपा कार्यकारिणी में बदलाव करने जा रहे हैं।

जयपाल सिंह यादव ने भोपाल समाचार को बताया है कि समाजवादी पार्टी के लखनऊ दफ्तर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। इसमें समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के बारे में गंभीर चर्चा हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्वासन दिया की चंद दिनों के अंदर मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन किया जाएगा और शीघ्र ही किसी अच्छे योग उर्जावान ईमानदार युवा को मध्य प्रदेश का अध्यक्ष बनाया जाएगा। 

बकौल जयपाल सिंह माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने स्वीकार किया है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव ने पार्टी को बर्बाद करने का काम किया है और भाजपा कांग्रेस की दलाली करने का काम किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की 27 के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बारे में कांग्रेस और बसपा से गठबंधन पर बातचीत के बाद फैसला होगा। संभवता सपा-बसपा को 50 50 सीटें मिलेंगी और कांग्रेस 130 सीटों पर लड़ेगी। यदि ऐसा हुआ तो महागठबंधन 190 से 200 सीटें जीतने का काम करेगा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!