गोद में बच्चा लेकर पहुंची पत्नि, पति के खिलाफ रेप केस दर्ज

भोपाल। पहले प्यार, फिर फरार, इसके बाद शादी और फिर संतान। इतना सब होने के बाद नाबालिग लड़की ने अपने ही पति के खिलाफ रेप केस फाइल करा दिया। चूंकि लड़की नाबालिग है अत: शादी अवैध मानी गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने ऐसा क्यों किया, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

कोलार रोड थाना प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती के मुताबिक गरीब नगर के रहने वाले 20 वर्षीय सोनू बाल्मीकि मजदूरी करता है। एक साल पहले वह एक पड़ोस की एक नाबालिग लड़की को लेकर भाग गया था। एक ही समाज के होने के कारण परिजनों ने एक राय होकर दोनों की शादी करा दी थी। जब दोनों एक साथ भागे थे तब भी परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। मामला समाज की पंचायत तक ही था। 

शादी के बाद दोनों पति पत्नि खुशी खुशी रह रहे थे। एक महीने पहले लड़की को ऑपरेशन से डिलेवरी हुई है। उनका एक बेटा है। बुधवार को नाबालिग थाने पहुंची और सोनू पर जबरदस्ती शादी करने और रेप का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!