छतरपुर: BJP जिलाध्यक्ष ने युवा मोर्चा अध्यक्ष पर हमला कराया

छतरपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह पर आरोप है कि उन्होंने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर अपनी पसंद के नेता को नियुक्त कराने की कोशिश की, जब सफल नहीं हुए और अरविंद पटेरिया अध्यक्ष बनकर आ गए तो उन पर हमला करवा दिया। आरोप खुद अरविंद पटेरिया ने ही लगाया है। हमलावरों में पुष्पेंद्र के परिवारजनों के नाम लिस्टेड किए गए हैं।

हमले के बाद अरविंद पटेरिया अपने साथियों के साथ थाना सिविल लाइन पहुंचे जहां पर उन्होंने सीधा-सीधा आरोप भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के ऊपर लगाया। उन्होंने साफ-साफ कहा कि प्रताप जी के बुआ के लड़के अंशु सिंह, सिकंदर सिंह और धनु सिंह ने अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ मिलकर हमारे ऊपर हमला किया है।

अरविंद ने कहा कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की लड़ाई को लेकर किया गया है। अरविंद पटेरिया ने साफ लहजे में कहा अगर आगामी 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह आंदोलन करेंगे। इस पूरे मामले पर पुलिस ने अंशु सिंह सिकंदर सिंह मोनू सिंह पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!