मोदी के मंत्री RADHA MOHAN SINGH का सरेराह पेशाब करता हुआ फोटो वायरल

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। पीएम मोदी एक तरफ जहां स्वच्छता अभियान के लिए पूरी जी-जान से जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके कैबिनेट मंत्री पीएम के इस अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का सरेराह पेशाब करता हुआ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कृषि मंत्री की यह वायरल होती तस्वीर परेशान करने वाली है। हालांकि राधामोहन सिंह की यह तस्वीर कहां की है यह अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन इस तस्वीर को ट्विटर पर खूब ट्वीट किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में साफ दिख रहा है कि केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने अपना काफिला रुकवाया और कार से उतरकर खुले में पेशाब करने लगे। उन तस्वीरों में दौरान केंद्रीय मंत्री के सिक्युरिटी में लगे गार्ड भी दिखाई दे रहे हैं।

पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान का पूरे भारत में जोर-शोर से प्रचार हो रहा है। खुद पीएम मोदी कई गांवों के खुले में शौच मुक्त होने की मुक्तकंठ से तारीफ कर चुके हैं। देश के हर गांव में शौचालय बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ राधामोहन सिंह की इस तस्वीर के बाद अब सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!