MP शिक्षक संघ के शपथ विधि कार्यक्रम में शिक्षामंत्री का बयान

Updesh Awasthee
भोपाल। प्रदेश में शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाएंगे। इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसी के साथ शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति न मिलने की स्थिति में पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। यह बात स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कमला नेहरू स्कूल में कही। वे यहां मप्र शिक्षक संघ के शपथ विधि कार्यक्रम में बोल रह थे। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने यह भी तय किया कि पुराने शिक्षक सदन को बेचकर नया कार्यालय बनाने के लिए ट्रस्ट का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान किया जाएगा। इसमें युक्तियुक्तकरण और पदोन्नति से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं। कार्यक्रम कर्मचारी कल्याण समिति के रमेश शर्मा, शिव चौबे आदि भी शामिल हुए।

इस मौके पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ। कार्यक्रम के संयोजक और संघ के जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि आयोजन में प्रदेश भर के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। इस मौके पर प्रांताध्यक्ष लच्छीराम इंगले, क्षत्रवीर सिंह राठौर आदि उपस्थित थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!