वार्ड ब्वाय ने छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर रेप कर दिया | JAGRATI HOSPITAL

Updesh Awasthee
कानपुर। JAGRATI HOSPITAL KANPUR में गुरुवार रात एक कर्मचारी ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन देने के बाद घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी के बाद तीमारदारों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों व डॉक्टरों को पीटा। अस्पताल प्रशासन मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची कई थानों की फ़ोर्स ने लोगो को शांत कराया और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर लिया।

बर्रा की एक छात्रा के पैर में गुरुवार को मोच आ गई थी। परिवारीजन उसको लेकर जागृति अस्पताल गए जहां पर डॉक्टर ने छात्रा को भर्ती कर लिया था। पीड़िता के भाई के मुताबिक एक रिश्तेदारी में शादी थी, सभी लोग वहां शिरकत करने चले गए थे। रात करीब एक बजे वह वापस लौटे तो डॉक्टर ने बताया कि छात्रा सो रही है। सुबह जब छात्रा होश में आई तो उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे और शरीर पर खरोंच के निशान थे। उसने पूरी घटना अपने परिवार वालों को बताई, जिसके बाद अस्पताल में बवाल शुरू हो गया। परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर डॉक्टरों और कर्मचारियों को पीटा। बवाल बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर चार सर्किल का फोर्स पहुंच गया। तब तक अस्पताल के सभी डॉक्टर और कर्मचारी वहां से भाग चुके थे।

पुलिस ने लोगों को मुश्किल से शांत कराया और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। सीओ गोविंदनगर आतिश कुमार सिंह ने बताया पीड़िता के मुताबिक यूसुफ नाम के वार्ड बॉय ने उसके साथ रेप किया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जांच भी की जा रही है उसके साथ कोई और शामिल तो नहीं था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!