आतंकवादी हिंदू नहीं संघी होता है: दिग्विजय सिंह

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर तीखे हमले करने वाले कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज एक भड़कता बयान जारी किया है। 'हिंदू आतंकवाद' मामले में उन्होंने कहा है कि आतंकवादी हिंदू नहीं संघी होता है। बता दें कि 'संघी' शब्द आरएसएस के स्वयंसेवकों के लिए उपयोग किया जाता है। दिग्विजय सिंह हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें विज ने कहा है कि 'हिंदू आतंकवादी नहीं होता'। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने सही फरमाया है। संघी आतंकवादी होता है।

हमेशा विवादों से घिरे रहने वाले हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बुधवार को बयान दिया था कि हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता। अगर हिंदू आतंकवादी होता तो पूरे संसार से आतंक खत्म हो गया होता। विज ने कहा कि इस तरह का भ्रम कांग्रेस ने फैलाया है। मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर हिंदू आतंकवाद को खड़ा करने का गंभीर आरोप लगाया। अब कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि विज साहब ने सही फरमाया है। हिंदू कभी आतंकवादी नहीं होता, आतंकवादी तो संघी होता है।

याद दिला दें कि 'हिंदू आतंकवाद' शब्द उस समय सुर्खियों में आया था जब मालेगांव बम ब्लास्ट में आरएसएस के नेताओं की गिरफ्तारियां हुईं थीं। इस शब्द को लेकर तब से अब तक लगातार बहस होती आ रही है। 'हिंदू आतंकवाद' शब्द के कारण ही दिग्विजय सिंह को मुस्लिम परस्त और हिंदू विरोधी नेता आरोपित किया जाता है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!