भारतीय सीमा में घुसी चीन की सेना, 2 बंकर तबाह किए

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। भारत चीन सीमा पर सबकुछ शांतिपूर्ण नहीं है। कैलाश मानसरोवर यात्रा को रोकने के बाद खबर आ रही है कि चीन की सेना के कुछ जवान सिक्किम सेक्टर में घुस आए हैं। उन्होंने भारत के दो बंकरों को भी नष्ट कर दिया। पिछले 10 दिनों से सीमा पर हरकतें हो रहीं हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय सैनिक सिक्किम के डोका ला में पिछले 10 दिनों से चीनी सैनिकों का सामना कर रहे हैं। इतना ही नहीं, चीनी सैनिकों ने कैलास मानसरोवर की ओर बढ़ रहे भारतीय तीर्थयात्रियों के एक जत्थे को भी रोक दिया। चीनी सैनिकों को रोकने के लिए भारतीय जवानों को कठिन संघर्ष करना पड़ा।

भारतीय जवानों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर रोकने के लिए मानव श्रृंखला भी बनाई है। कुछ जवानों ने चीनी सैनिकों का वीडियो भी बनाया है। चीनी सैनिकों ने डोका ला इलाके के लालटेन में दो बंकरों को तबाह किया है।

गौरतलब है कि 20 जून को भारत और चीन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग हुई थी लेकिन, इसके बाद भी तनाव कम नहीं हुआ है। भूटान और तिब्बत से सटे इस इलाके में चीनी सैनिकों ने नवंबर 2008 में भी घुसपैठ की कर भारतीय सेना के बंकर्स को तोड़ दिया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!