भोपाल के कारोबारी BHARAT PATEL और उनकी पत्नी गिरफ्तार

Updesh Awasthee
भोपाल। भोपाल के बड़े कारोबारी भरत पटेल एवं उनकी पत्नी को आज एमपी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजधानी की जीएमएफसी कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। वारंट में उनकी पत्नी का नाम भी था अत: उन्हे भी गिरफ्तार किया गया। विवाद अरुषि एयरवेज नामक कंपनी का है। भरत पटेल ने इस कंपनी को कुछ चैक दिए थे जो बाउंस हो गए। इसके बाद भरत पटेल पेमेंट क्लीयर नहीं कर रहे थे। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजनेसमैन भरत पटेल का अरुषि एयरवेज नामक कंपनी से काफी पुराना लेनदेन चल रहा था। उन्होंने पिछले दिनों कंपनी के नाम कुछ चैक जारी किए थे, जो बाउंस हो गए थे। चैक बाउंस होने के मामले में उन्हें सूचना भी दी गई थी, लेकिन, उनके द्वारा कोई गतिविधि नहीं दिखाई गई। 

इस संबंध में जीएमएफसी ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। वारंट पर भरत पटेल एवं उनकी पत्नी दोनों के ही नाम थे। चैक बाउंस मामले में मंगलवार को टीटीनगर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, जहां उनसे पूछताछ की गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!