यूपी में बोर्ड के छात्रों को पढ़ाए जाएंगे Banking और cashless के पाठ

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में अब 9वीं और उससे बड़ी क्लास के छात्रों को बैंकिंग और कैशलेस ट्रांजेक्शन का पाठ पढ़ाया जाएगा। यह करिकुलम यूपी बोर्ड से संबद्ध 25,000 विद्यालयों में साल 2017-18 सत्र से लागू कर दिया जाएगा। छात्र यूपी बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर सिलेबस देख सकते हैं। HT में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार यूपी बोर्ड के सचिव शैल यादव ने बताया कि करिकुलम में और भी कई बदलाव किए गए हैं। हिंदी, होम साइंस और साइंस विषयों में भी बदलाव किए गए हैं। इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

छात्र बैंकों का करेंगे दौरा 
बैंकिंग सिस्टम को समझने के लिए स्कूल अपने छात्रों को बैंक भी ले जाएंगे, जहां उन्हें बैंकिंग टर्म्स से रू-ब-रू कराया जाएगा। बैंक कैसे काम करते हैं, पैसे जमा करने, निकालने, लोन के लिए आवेदन करने आदि जैसी चीजें उन्हें बताई जाएंगी।

नये करिकुलम में ये होगा
डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कैसे किया जाता है.
इस्तेमाल में सुरक्षा के लिहाज से किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
बैंकों के साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कैसे किया जाता है. 
पर्मानेंट एकाउंट नंबर (PAN) कार्ड के लिए कैसे आवेदन किया जाता है.
GST पर जानकारी

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!