राशि के अनुसार 5 तरह की मां होतीं हैं सबसे अच्छी | ASTRO

वैसे तो मां की कोई तुलना नहीं हो सकती, हर मां अपने बच्‍चों के लिए जो बलिदान देती है वो अत‍ुलनीय होते हैं। जीवन में संघर्ष, बलिदान और मातृत्‍व का दूसरा नाम मां है। कहते हैं भगवान हर वक्‍त हमारे साथ नहीं रह सकते थे इसलिए उन्‍होंने मां को बनाया। यह सभी बातें ऐसी हैं जो हर व्‍यक्ति जानता है और यह सच भी है। मां की ममता को किसी पैमाने पर नहीं तोला जा सकता लेकिन कुछ राशियों की महिलाएं हैं जो बेहतरीन मां साबित होती हैं। आईये जानते हैं इनके बारे में।

अनुशासन प्रिय होतीं हैं मकर राशि की मां
मकर राशि की महिलाएं काफी व्‍यवहार में काफी गंभीर प्रवृत्ति की मानी जाती हैं। इनकी आदत में नियमों पर चलना शुमार होता है। इनकी कोशिश होती है कि अपने बच्‍चों को मां के साथ पिता का भी पूरा प्‍यार दे सके। हालांकि वे अपने बच्‍चों को सुरक्षित रखना चाहतीं हैं लेकिन कई बार उनकी शर्तें बच्‍चों की आजादी में समस्‍या बनने लगती हैं।

बच्चों की शानदार परवरिश करतीं हैं मेष राशि की मां
इस राशि की महिलाएं काफी महत्वाकांक्षी होती हैं लेकिन इसके साथ ही उनके लिए अपने बच्‍चों की सुरक्षा और परवरिश भी उतनी ही महत्‍वपूर्ण होती है। इस राशि की महिलाएं बच्‍चों के पालन-पोषण को लेकर कोई समझौता करना पसंद नहीं करतीं। ये महिलाएं बड़े शानदार तरीके से काम और परिवार में समजस्‍य बैठा लेतीं हैं। उनकी यह खूबी कई बार उनके बच्चों के लिए वरदान साबित होती है।

धीर गंभीर लेकिन जिद्दी होतीं हैं वृषभ राशि की मां 
मां जितना धैर्य शायद ही किसी में हो और इनमें भी वृषभ राशि की महिलाओं में असीम धैर्य देखा जा सकता है। बच्‍चों की परवरिश में चाहे कितनी बाधाएं आ जाएं, इस राशि की महिलाएं अपने धैर्य के बल पर सभी से पार पा लेतीं हैं। लेकिन कई बार उनका हठीला स्‍वभाव बच्‍चों पर गलत असर डाल सकता है।

गलती पर भी प्यार लुटातीं हैं तुला राशि की मां 
तुला राशि, जैसी राशि वैसा व्‍यवहार। इस राशि की महिलाएं बेहद संतुलित मां बनने में सफल होतीं हैं। शांत स्‍वभाव की ये महिलाएं अक्‍सर अपने बच्‍चों की गलती पर भी उन पर गुस्‍सा या नाराज होने की बजाय प्‍यार से समझातीं हैं।

बच्चों के गुणों को विकास देतीं हैं मीन राशि की मां
इन सब में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली मां की बात की जाएं तो वो होती हैं मीन राशि की महिलाएं। इस राशि की महिलाएं बेहद संवेदनशील होने के साथ ही प्रकृति के नजदीक होती हैं और जिसका असर इनके बच्‍चों की परवरिश पर नजर आता है। कला के प्रति झुकाव के चलते यह महिलाएं अपने बच्‍चों में भी उन गुणों को विकसित कर देती हैं।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !