शिवराज सिंह ने की भिंड में इलैया और कुशवाह पुनर्प्रतिष्ठापना | BUREAUCRACY

भोपाल। अटेर में उपचुनाव के दौरान ईवीएम गड़बड़ी में हटाए गए कलेक्टर इलैया टी राजा और एसपी अनिल सिंह कुशवाह को चुनाव समाप्त होते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुनर्प्रतिष्ठापित कर दिया। दोनों के आदेश आज रविवार को जारी कर दिए गए। अटेर (भिंड) में उपचुनाव के दौरान कांग्रेस की शिकायत पर इन दोनों को भिंड से हटा दिया गया था। इनकी जगह वी किरण गोपाल को कलेक्टर और सुशांत कुमार सक्सेना को एसपी पदस्थ किया गया था। उपचुनाव का रिजल्ट 13 अप्रैल को आने के बाद शासन ने इनकी वापसी कर दी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार भिंड के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सक्सेना को शहडोल पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ अनिल सिंह कुशवाह को भिंड का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अटेर उपचुनाव के पहले इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कथित गड़बड़ी की शिकायत के बाद भिंड के पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह को वहां से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया था। उनके स्थान पर शहडोल पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सक्सेना को भिंड का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया था।

गोपाल फिर NRHM के संचालक बने
निर्वाचन आयोग निर्देश पर चुनाव के दौरान भिंड कलेक्टर बनाए गए 2008 बैच के आईएएस अधिकारी वी किरण गोपाल को फिर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का संचालक व अपर प्रबंध संचालक एमपी ट्राइफेक पदस्थ कर दिया गया है। इसी तरह सुशांत कुमार सक्सेना को भिंड एसपी से हटाकर उन्हें शहडोल एसपी बनाया गया है।

इसलिए गहराया था विवाद
ईवीएम गड़बड़ी मामले में भिंड कलेक्टर और एसपी सहित एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए गए थे। उल्लेखनीय है कि परीक्षण के दौरान ईवीएम में से पंजा का निशान दबाने के बाद भी कमल की पर्ची निकलने के बाद विवाद गहरा गया था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !