काम पर लौटीं यशोधरा राजे सिंधिया, अफवाहों को विराम

Updesh Awasthee
भोपाल। कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उनके इस्तीफे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर शिवराज सिंह की शिकायत करने संबंधी चल रहीं तमाम अफवाहों को विराम देते अपने काम पर वापस लौट आईं हैं। वो अपने विधानसभा क्षेत्र शिवपुरी पहुंच गईं हैं। कलेक्टर शिवपुरी को मिले उनके कार्यक्रम के अनुसार यशोधरा 6 व 7 अप्रैल को शिवपुरी में ही रहेंगी। अर्थात अटेर में भाजपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने नहीं जाएंगी। 

शिवपुरी स्थित सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस बयान में बताया गया है कि यशोधरा राजे सिंधिया 5 अप्रैल की रात्रि में सर्किट हाउस में आ जाएंगी। रात्रि विश्राम के बाद 6 अप्रैल गुरूवार को सुबह 9 से 10 बजे तक कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में भेंट करेंगी। दिन भर कार्यक्रमों में भाग लेकर शाम को ग्वालियर चली जाएंगी। 7 अप्रैल को वापस शिवपुरी आएंगी और शाम 7 बजे तक कार्यक्रमों में शामिल रहेंगी। यहां से देर रात झांसी के लिए रवाना हो जाएंगी। 

इस कार्यक्रम से 2 बातें बिल्कुल स्पष्ट हो गईं हैं कि यशोधरा राजे सिंधिया, शिवराज सिंह विरोधियों के बहकावे में नहीं आईं हैं और इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं रखतीं हैं। अफवाहों को विराम देने के लिए ही उन्होंने 2 दिवसीय कार्यक्रम बनाया है। दूसरा यह कि सबकुछ सामान्य नहीं हुआ है। वो अब भी शिवराज सिंह से नाराज हैं और अटेर उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं जा रहीं हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!