दतिया में ब्लास्ट, 7 की मौत, मलवे में मिले लाशों के लौथड़े

दतिया। दोपहर बाद जिले के सेंवढ़ा में एक घर में जोरदार धमाका हुआ था। जानकारी के मुताबिक इसमें एक ही परिवार के पांच लोगों समेत सात लोगों की मौत हो गई है। मौके पर प्रशासन मलबा हटवा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। घायलों के बारे में कोई स्पष्ट आंकड़ा अभी नहीं मिल सका है।

बुधवार को अचानक ही दोपहर बाद इस घर में धमाका हुआ। पांच लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन ने तत्काल कर दी थी। बाद में दो अन्य की भी मौत की पुष्टि की गई थी। अबतक सात शव मिल चुके हैं। इस घर में राशिद खान का परिवार रहता था। आरंभिक सूचनाओं के मुताबिक यह परिवार पटाखे बनाने का काम करता था। इसलिए घर में बारूद रखा हुआ रहता था।

धमाके बाद पूरा घर गिर गया है। राशिद खान का शरीर पांच टुकड़ों में बंट गया था। घर से दो सौ मीटर दूर तक शवों के टुकड़े बिखरे पड़े थे। मलबा हटाया जा रहा है। सूचनाओं के मुताबिक प्रशासन इसे एक सामान्य घटना से अलग होकर भी देख रहा है और आतंकी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। 

आसपास के घरों को भी आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। अभी तक एक शख्स को जिंदा निकाला जा चुका है। कहा जा रहा है कि दीपावली के मौके पर पटाखे बना कर यह परिवार बेचता था। इसलिए घर में बारूद रखा हुआ था। यह पता नहीं चल सका है कि बारूद में आग किस तरह लग गई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!