
बाणगंगा थाने में घायल अवस्था में मनोज कुमार नामक व्यक्ति घायल अवस्था में पहुंचा। उसके दोनों हाथ की नसें कटी हुई थी और उनसे खून बह रहा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी के साथ काम करने वाले एक युवक ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी। घायल मनोज को पुलिस ने उपचार के लिए एमवाय में भर्ती कराया। मनोज के मुताबिक उसकी पत्नी और आरोपी पप्पू एक फेक्ट्री में साथ में करते हैं।
दोनों के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा है। मैंने पत्नी को समझाने की खूब कोशिश की लेकिन जब भी मैं इस बारे में बात करता हूं वह झगड़ा करने लग जाती है। बुधवार रात वह अपनी बहन के घर एक प्रोग्राम में गई थी तब पप्पू मेरे घर आ गया। थोड़ी देर बाद पत्नी आई तो वह मेरे सामने ही उसे किस करने लगा। मैंने उन दोनों को मना किया तो पप्पू ने मुझ पर हमला कर दिया। पुलिस ने मनोज की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।